Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

छेड़खानी कर वीडियो बनाने वाले तीन अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

बस्ती – पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव के आदेश के क्रम में जनपद बस्ती में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी हर्रैया शेषमणि उपाध्याय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक परसरामपुर राजेश कुमार मिश्रा मय टीम द्वारा छेड़खानी कर वीडियो बनाने वालो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को पटखापुर रोड से गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल फोन बरामद किया गया।
उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध थाना परसरामपुर पर मु0अ0सं0 134/21 धारा 354,354 (ख)IPC व 7/8 पॉक्सो एक्ट व 67 IT Act पंजीकृत कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त सूरज पुत्र रामआसरे धरिकार निवासी बरहपुर पांडेय थाना परसरामपुर बस्ती ,बादल पुत्र राजकुमार निवासी बरहपुर पांडेय थाना परसरामपुर बस्ती और शिवनाथ पुत्र सुपुथु निवासी बरहपुर पांडेय थाना परसरामपुर बस्ती है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक परसरामपुर राजेश कुमार मिश्र,वरि0उ0नि0 कन्हैया पांडेय,उ0नि0 संजय यादव,हे0कां0 अनवर अली, कां हरेंद्र यादव और कां रंजीत राजभर थाना परसरामपुर जनपद बस्ती रहे ।