Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
स्वास्थ्य सेवाओं मे उत्कृष्ठ योगदान के लिए सम्मानित किये गये डा0 अजय कुमार चौधरी बिना पीएनडीटी के जी.सी.अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालक चला रहा है स्वास्थ्य विभाग के सीने पर हथौडा अहिल्याबाई होलकर के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को जीवन्त कर रहे हैं मोदी, योगी-डॉ. रमापति राम त्रिपाठी योजनाओं एवं चिकित्सीय सुविधाओं के संबंध में गुणात्मक सुधार लायें  अधिकारी- मण्डलायुक्त शिकायतों पर आकृति डायग्नोस्टिक सेन्टर सील, संचालक को थमाया नोटिश, हडकम्प रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने पर प्रसन्नताः व्यापारियों ने बांटी मिठाई महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित मामलों की आयोग की सदस्या ने की सुनवाई एंटी रैबीज सीरम लगाये जाने को लेकर मण्डलीय कार्यशाला सम्पन्न विश्व हिन्दू महासंघ ने सौंपा ज्ञापन, गोहत्यारों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग एक देश एक चुनाव’ पर प्रबुद्ध समागम में चर्चा

चुनावी रंजिश में दो गुट आमने-सामने, फायरिंग में एक घायल

बस्ती। बभनान क्षेत्र मे पंचायत चुनाव की रंजिश में दो गुटों मे खूनी संघर्ष हो गया। रविवार की रात गौर थाना क्षेत्र के सिकरी चैराहे पर दो गुट आमने-सामने हो गए। इस बीच हुई फायरिंग में एक शख्स को गोली लग गई। गोली लगने से घायल शख्स को गौर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घायल ने गौर थाने के एक हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार, गौर थानाक्षेत्र के सुमही ग्राम पंचायत के विनोद सिंह और दूसरे टोले के सुखपाल सिंह के बीच चुनाव को लेकर रंजिश है। रविवार देर शाम विनोद सिंह का समर्थक बबलू लोहार सिकरी चैराहे पर मौजूद था। वहां विपक्षी सुखपाल सिंह से विवाद हो गया। बताया जाता है कि कुछ देर में वहां सुखपाल सिंह के पक्ष में काफी लोग जुट गए। अपने को घिरता देख बबलू लोहार ने विनोद सिंह को फोन करके सूचना दी। उसके बाद विनोद सिंह अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। दोनों पक्षों में कई राउंड फायरिंग हुई। एक गोली 38 वर्षीय दिनेश सिंह निवासी डेंगरहा थाना गौर के जबड़े में जा लगी। उसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई।
घायल को आनन-फानन में स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को घायल ने बताया कि एक विनोद सिंह और बबलू लोहार ने गोली चलाई, जिसमें गोली उन्हें लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुट गई। एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस मौके पर पहुंच कर जानकारी हासिल की है। घायल ने जिन लोगों का नाम लिया है, उनकी तलाश की जा रही है।