Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

पिता की कोरोना से हो गई थी मौत, गांव वालों ने धूमधाम से कराया बेटी का निकाह

गांवों मे आज भी जिन्दा है इंसानियत और मानवता

मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के पकरी नासिर ग्राम पंचायत के धौरहरा गांव का मामला

बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के पकरी नासिर ग्राम पंचायत के धौरहरा गांव निवासी अहमद हुसैन के बेटी का निकाह 1 जून को होना था किन्तु नियति को कुछ और ही मंजूर था। अहमद हुसैन को कोराना ने निगल लिया। गत 24 मई को उनका निधन हो गया। घर में मातम छा गया कि अब उनके बेटी का निकाह कैसे होगा।
ग्रामीणों ने तय किया कि अहमद हुसैन के बेटी का निकाह तय समय पर ही होगा। शिक्षक मुक्तेश्वर यादव ने पहल किया तो एक-एक कर लोग जुड़ते चले गये। ग्राम प्रधान भानमती यादव ने निर्णय लिया कि निकाह धूमधाम से होगा। फिर क्या था 1 जून मंगलवार को अहमद हुसैन के बेटी नासरीन खातून का निकाह धूम धाम से कोरोना नियमों का पालन करते हुये हुआ और लोगों ने नासरीन खातून के बेहतर जिन्दगी की कामना करते हुये आशीर्वाद दिया। निकाह के वक्त मुख्य रूप से पूर्व विधायक दूधराम, मोहम्मद खालिद खान, मो. शोएब, मो. अयूब, मूलचन्द, जर्नादन प्रसाद, राम किशुन, जिला पंचायत सदस्य खुर्शीद आलम, मो. हासिम, सुनीत कुमार, रामबुझारत, अली अहमद, रोजन अली, ताज मोहम्मद के साथ ही पूरे गांव शामिल हुआ।