स्वास्थ्य विभाग जुलाई में मनाएगा डेंगू रोधी माह

– जानलेवा रोग डेंगू से बचाव व रोकथाम के लिए लोगों को किया जाएगा जागरुक

– बच्चों के माध्यम से प्रसार के लिए स्कूलों के शिक्षकों को भी दिया जाएगा प्रशिक्षण

कबीर बस्ती न्यूज,संकबीरनगर ।

आम जन को जानलेवा डेंगू रोग से बचाव के लिए जुलाई महीने को डेंगू रोधी माह के रुप में मनाया जाएगा। इस दौरान डेंगू के बारे में लोगों को जागरुक किया जाएगा। साथ ही स्कूलों के शिक्षकों को भी डेंगू के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा।

एसीएमओ, वेक्टर बार्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम  डॉ. वी. पी. पाण्डेय ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इन्द्रविजय विश्वकर्मा के निर्देशन में जनपद के लोगों को डेंगू से बचाने के लिए डेंगू रोधी माह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके जिले के सभी विद्यालयों के एक-एक शिक्षक को चयनित कर करके डेंगू से बचाव के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। डेंगू से बचाव व रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। सप्ताह में एक दिन पानी के टैंक, बाल्टी, टायर आदि मच्छरों के प्रजनन स्थलों का निरीक्षण करके उसका उन्मूलन किया जाएगा। आशा कर्मी घर-घर भ्रमण करेंगी। यह घर के आंगन, छत व आसपास खाली पड़े प्लॉट में निष्प्रयोज्य सामग्री को नष्ट कराने के लिए गृह स्वामी व अन्य लोगों को प्रेरित करेंगी। ‘हर रविवार-मच्छर पर वार’ व ‘बुखार में देरी पड़ेगी भारी’ अभियान चलाया जाएगा।

सर्विलांस पर भी दिया जोर

जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि डेंगू के वाहक एडीज मच्‍छर पैदा न हों, इस बात पर अधिक जोर दिया। यह बताया कि मलेरिया विभाग से जुड़ी टीम जिले में घूमेंगी तथा सरकारी कार्यालयों, दूकानों तथा लोगों के घरों जहां पर साफ पानी जमा होने तथा मच्‍छर पैदा होने की संभावना है, वहां पर लार्वा की चेकिंग करेंगी। लार्वा मिलने पर पहली बार नोटिस और दूसरी बार जुर्माने का प्रावधान है। टीम लोगों को इस बात के लिए जागरुक भी करेंगी कि वे वह अपने घरों, टीबी और फ्रिज  तथा अन्‍य स्‍थानों पर साफ पानी न जमा होने दें।

यह होते हैं डेंगू ज्‍वर के लक्षण

डेंगू के मरीज को तीव्र ज्‍वर होता है। यह ज्‍वर 102 से 104 फारेनहाईट तक जा सकता है। मसूड़ों से खून आने लगता है। आखों की कटोरियों में काफी दर्द होता है। मांसपेशियों में भी दर्द होता है। साथ ही साथ शरीर में बेचैनी होती रहती है।

जिले में उपलब्‍ध हैं यह सुविधाएं

जिले में हर ब्‍लॉक लेवल पर डेंगू के रैपिड जांच की सुविधा के साथ ही इलाज की भी सुविधा है। वहां से मरीज के रक्‍त के सीरम को जांच के लिए सेण्‍टीनल लैब भेजने की भी सुविधा है । वहीं जिला अस्‍पताल पर डेंगू वार्ड के साथ ही सेण्‍टीनल लैब की सुविधा है जहां पर मरीज के रक्‍त का एलाइजा टेस्‍ट करके डेंगू कन्‍फर्म किया जा सके। जिला अस्पताल पर डेंगू के मरीजों के लिए 10 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पांच मच्छरदानीयुक्त वार्ड की व्यवस्था की गई है।

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी