युवाओं का टीकाकरण एक लाख के पार पहुंचा

– खुद टीका लगवाने के बाद परिवार को भी कराएं प्रतिरक्षित
कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।
18 से 45 साल के युवाओं का कोविड टीकाकरण एक लाख के पार पहुंच चुका है। इस कैटेगरी का टीकाकरण जिले में 17 मई से शुरू हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीका लगवा चुके युवाओं से अपील की जा रही है कि वह परिवार के अन्य सदस्यों व आस-पड़ोस के लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन ने बताया कि 17 मई से पहले तक 45 साल से ऊपर वालों को कोविड का टीका लगाया जा रहा था। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार की ओर से चलाया जा रहा था। कोविड में युवाओं की बड़ी संख्या को प्रभावित होते हुए देख कर राज्य सरकार की ओर से 18 से 44 साल तक के लोगों को टीका लगवाने का कार्यक्रम शुरू किया गया। जनपद स्तर पर यह कार्यक्रम 17 मई से शुरू हुआ। एक लाख से ज्यादा युवाओं को टीका लगाया जा चुका है। इस कैटेगरी के लगभग 50 युवाओं को दूसरी डोज भी लग चुकी है। उन्होंने कहा कि जो युवा खुद टीका लगवा चुके हैं, उनमें से काफी ऐसे हैं, जो अब परिवार के लोगों को बूथ पर लाकर टीका लगवा रहे हैं।
डॉ. हुसैन ने बताया कि इस समय पॉयलट प्रोजेक्ट वाले पांच ब्लॉकों बनकटी, हर्रैया, कप्तानगंज, गौर व बहादुरपुर में कलस्टर बनाकर टीकाकरण किया जा रहा है। इसके बाद से हर कैटेगरी के टीकाकरण में तेजी आई है। पहली जुलाई से सभी ब्लॉकों में कलस्टर बनाकर टीकाकरण कराया जाएगा। अभियान में जिले की 60 प्रतिशत आबादी को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य है।
कोविड प्रोटोकॉल का करें पालन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने यह भी अपील की है कि जिन लोगों ने कोविड टीकाकरण करवा लिया है, वह भी प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से करें। दो गज की दूरी, मॉस्क के इस्तेमाल और हाथों की स्वच्छता के नियम का कड़ाई से पालन होना चाहिए। ऐसा करके ही कोविड के प्रसार को रोका जा सकता है।

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी