Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अमित हास्पिटल मे बीएएमएस डिग्री धारक करता है महिला रोगों तथा अन्य गंभीर रोगों का इलाज न डिग्री न रजिस्ट्रेशन फिर भी कथित वैध आर0 डी0 चौधरी करता है नाक कान गला रोग का इलाज जिले मे नाजायज अल्ट्रासाउंड सेन्टरों का भरमार यहां यमराज करते हैं मरीजों का अल्ट्रासाउंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पदाधिकारियों को दिलाया शपथ, दायित्वों पर खरा उतरें पत्रकार-डा. वी.के. वर्मा निजी डायग्नोस्टिक सेन्टरों पर रजि0 चिकित्सकों के स्थान पर मुन्ना भाई करते हैं अल्ट्रासाउंड भाजपा की सरकार में उपेक्षित हैं विश्वकर्मा समाज के लोग-राम आसरे विश्वकर्मा 700 से अधिक वादकारियों ने सीएम को भेजा पत्र, त्वरित न्याय प्रदान करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कराने ... जयन्ती पर याद किये गये पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह कुपोषण और एनीमिया से बचाव के लिए कृमि मुक्ति की दवा का सेवन अनिवार्य-सीएमओ पूजन अर्चन के साथ भगवान श्रीराममय हुआ कैली का डायलसिस यूनिट

केक काटकर मनाया गया अखिलेश यादव का 48 वां जन्म दिन

करोड़ो देशवासियों के उम्मीद की किरण हैं अखिलेश यादव- महेन्द्रनाथ यादव

 कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।  

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48 वां जन्म दिन गुरूवार को पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ केक काटकर मनाया। महेन्द्रनाथ यादव ने उनके दीर्घायु जीवन की कामना करते हुये कहा कि वे करोड़ो भारतवासियों और उत्तर प्रदेश के आशा की किरण हैं। इस संकटकाल में समाज के सभी वर्गो की अपेक्षा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश जी के नेतृत्व में पार्टी की मजबूत सरकार बने। उत्पीड़न, मंहगाई, मुसीबतों से लोगोें को निजात मिल सके।
जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, राम ललित चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, राजकपूर यादव, रविन्द्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में पार्टी प्रत्याशी वीरेन्द्र चौधरी आदि ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वस्थ जीवन की कामना किया। कहा कि उत्तर प्रदेश के समाजवादियोें और प्रदेश की जनता को उनसे बहुत उम्मीदें हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिण्डारी, यज्ञेश पाण्डेय, समीर चौधरी, रन बहादुर यादव, राजेन्द्र चौधरी, मो. सलीम, गुलाम गौस, चन्द्रिका यादव, महेश तिवारी, अरविन्द सोनकर, मो0 शकील,  रामशंकर निराला, मो0 जावेद, अभिषेक उपाध्याय, अखिलेश यादव, अमित गौड़, सुमन सिंह, हनुमान गौड़, मो. याकूब, आमिष खान, मो. साहिर, अंकित शुक्ल, रजनीश यादव, प्रशान्त यादव, रघुननन्दन राम साहू, डा. फूलदेव यादव, मो. हारिश, सुशील यादव, रामवृक्ष यादव, अमित यादव, घनश्याम यादव, डब्बू यादव, फूलचन्द श्रीवास्तव, श्याम यादव, दिलीप यादव, अरविन्द यादव, मो. असलम, भोला पाण्डेय, तूफानी यादव, सूरज यादव, राहुल चौधरी, इन्द्रजीत के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल र