चाकू के नोंक पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने किया 39500 रुपये की लूट,हडकम्प

जांच में जुटी पुलिस, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी

जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के तेलियाडीह की घटना

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।

जिले के सोनहा थाना क्षेत्र तेलियाडीह के पास बेखौफ बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाकू के नोंक पर युवक से 39 हजार 5 सौ रूपये लूट कर फरार हो गये। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पीडित तथा प्रत्यक्षदर्शियों से घटना के बाबत जानकारी ली। इस घटना को लेकर क्षेत्र मे भय एवं दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर मे गांव बस्तियां थाना सोनहा निवासी अमर कुमार पुत्र संजय कुमार पीएनबी भिरिया ऋतुराज से 31 हजार निकाला और जेब मे पहले से आठ हजार पांच सौ रखा था। पीडित अमर के अनुसार कुल 39 हजार 5 सौ रुपया लेकर वह अपने गांव जा रहा था। कि बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने चाकू के नोंक पर लूट लिया और फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी आशीष श्रीवास्तव पीड़ित युवक से तथा प्रत्यक्षदर्शियों से घटना के बाबत जानकारी ली।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन