डा. बबिता शुक्ला ने महिला अस्पताल में अल्ट्रासाण्ड शुरू कराने की मांग, सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती ।

सामाजिक कार्यकर्ता एवं विशाल फाउन्डेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. बबिता शुक्ला के नेतृत्व में शुक्रवार को महिलाओं के समूह के साथ जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर महिला अस्पताल में अल्ट्रासाण्ड की व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने की मांग किया।
ज्ञापन सौंपते हुये डा. बबिता शुक्ला ने बताया अल्ट्रासाण्ड की व्यवस्था न होने के कारण महिलाओं को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। अस्पताल के आस पास खुले निजी पैथालोजी, अल्ट्रासाउन्ड उनसे मनमाना धन वसूलते हैं। मांग किया कि तत्काल प्रभाव से महिला अस्पताल का अल्ट्रासाउन्ड शुरू कराया जाय।
इसी कड़ी में उन्होने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मांग किया है कि सखी महिलाओं से बाल पुष्टाहार वितरण का अधिकार न छीना जाय। उन्हें और प्रोत्साहित करने के साथ ही सरकार के कल्याणकारी योजनाआंें से जोड़ा जाय जिससे पात्रों तक योजनाओं का बेहतर लाभ पहुंच सके।
ज्ञापन देने वालों में फाउन्डेशन के वीरेन्द्र शुक्ल, प्रज्ञा शुक्ल, ममता शुक्ल, प्रेमा मौर्या, प्रीतकला, शबनम़, पूनम गुप्ता एवं समूह सखी की महिलायें क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन