पर्यावरण और प्रकृति की सुरक्षा मानवीय समाज की सुरक्षा है-श्रीमती रूपम मिश्रा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।

वन महोत्सव के अवसर पर प्रदेश में चलाये जा रहे वृहद वृक्षारोपण के तहत नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने शिवाकालोनी स्थित नवनिर्मित पार्क में पौधारोपण कर इस अभियान की शुरूआत की।

इस अवसर पर श्रीमती रूपम मिश्रा ने वार्ड वासियों को वृक्षारोपण का महत्तव भी समझाया और सभी से पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और प्रकृति की सुरक्षा मानवीय समाज की सुरक्षा है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्ष लगाना चाहिए। वृक्ष हमें फल-फूल के साथ ही जीवन दायिनी आक्सीजन भी प्रदान करते हैं पुराणों में भी वृक्षों का उल्लेख किया- गया है ऋषि मुनियों ने वनों में ही तपस्या की है पौधारोपण से अधिक महत्व है उनकी सुरक्षा इसलिए जो भी पौधे लगाये जाए उसके सुरक्षा के पुक्ता प्रबन्ध किये जायें। छोटे से लाभ के लिए हम वन संपदा को खत्म करते हैं इससे एक ओर जहाॅ भूमि की उर्वरा शक्ति कम होती है वहीं दूसरी ओर पर्यावरण भी प्रभावित होता है इसलिए हमें पर्यावरण संरक्षण बनाये रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना चाहिए। हमें अपन मन में संकल्प लेना होगा कि प्रकृति से सद्भाव के साथ जुड़कर रहना है आइ्र्रये हमसब मिलकर इस बारे में सोचे कि हम अपनी धरती को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए क्या-क्या कर सकते है तथा किस तरह इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

वृक्षारोपण के दौरान प्रमुख रूप से अ0अधि0 अखिलेश त्रिपाठी, सफाई इं0 दिनेश वर्मा, नपा कर्मचारी वेद प्रकाश पाण्डेय, राजकुमार लाल, अजय तिवारी, समाज सेवी संतोष शुक्ला, सतीश सोनकर, रामू पाठक, पप्पू भईया, लवकुश चैबे, संदीप शुक्ला, सफाई नायक मो0 रियाज अहमद, श्याम लाल गौड़, मो0 अहमद, स्थानीय निवासीगण आशुतोष मिश्रा, राघवेन्द्र कुुमार नायक, सचिदानन्द सिंह, कमल सिंह, विमल सिंह, पंकज चैधरी, प्रतीक पाण्डेय, अमित पाल, सहित तमाम वार्ड वासी उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन