निर्विरोध निर्वाचित 12 प्रमुख, क्षेत्र पंचायत को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती,उ0प्र0।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालय में निर्विरोध निर्वाचित 12 प्रमुख, क्षेत्र पंचायत को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर विधायक रवि सोनकर, एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राधवेन्द्र पाण्डेय, हीरालाल मिश्र उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी ने सबसे पहले बहादुरपुर के ब्लाक प्रमुख रामकुमार को निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके पश्चात् उन्होने कुदरहॉ के अनिल कुमार, कप्तानगंज की मिथिलेश देवी, हर्रैया के विकास कुमार, सल्टौआ गोपालपुर की गीता देवी, बनकटी की मेवाती, परसरामुपर की शान्तिदेवी, रामनगर के यशकान्त सिंह, सॉउघाट के अभिषेक कुमार, विक्रमजोत के कृष्ण कुमार िंसह, गौर की श्रीमती कान्ती शुक्ला तथा बस्ती सदर के राकेश कुमार को निर्वाचन का प्रमाण पत्र दिया।
उन्होने बताया कि दुबौलिया तथा रूधौली में 10 जुलाई को 11.00 बजे से 03.00 बजे तक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत के निर्वाचन के लिए मतदान कराया जायेंगा। 03.00 बजे से मतगणना करायी जायेंगी तथा शाम को 05.00 बजे कलेक्ट्रेट में विजयी उम्मीदवार को प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेंगा। उन्होने बताया कि दोनों विकास खण्ड में मतदान एंव मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गयी है। प्रमाण पत्र वितरण के दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारीगण राकेश कुमार गौतम, टीपी गुप्ता, जगदीश शुक्ला, डॉ0 संजय त्रिपाठी, डीएस यादव, रमन मिश्र भी उपस्थित रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन