पुलिस मुठभेड़ में नटवरलाल शातिर गिरफ्तार

कबीर बस्ती न्यून,बस्ती।उ0प्र0।

 पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव के निर्देश पर गुण्डों बदमाशों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष वाल्टरगंज दुर्विजय, प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम विकास यादव एवं प्रभारी एंटी नारकोटिक्स टीम योगेश सिंह की टीम ने मय टीम ने संयुक्त प्रयास से सुरेन्द्र जायसवाल उर्फ सुरेन्द्र तिवारी पुत्र जोखन जायसवाल निवासी ग्राम थुन्ही बाजार थाना झंगहां जनपद गोरखपुर को वाल्टरगंज कस्बे के बक्सई तिराहे के निकट से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दसके पास असलहा, खोखे और जिंदा कारतूस बरामद किये गये। पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के दाहिने पैर मे गोली लग गयी एवं अभियुक्त द्वारा किये गये फायर से हेड कान्स्टेबिल राघवेन्द्र पाण्डेय के बायें हाथ को छूते हुए गोली निकल गयी। वे बाल बाल बच गये।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती व अयोध्या जनपदों में वृद्ध महिला, पुरुष जो कि शारीरिक व मानसिक रुप से कमजोर दिखते है, उनके गले की चैन या सोने की अंगुठी को धोखे से या फिर छीन कर ले लेता हूँ तथा बैंक के ग्राहक जो गांव के अनपढ़, गंवार महिला या पुरुष होते है उनकी रैकी कर, उन्हें मूर्ख बनाकर उनके नोटों की गड्डी को अपने कागज की गड्डी से बदल लेता हूँ जिसके उपर व नीचे असली नोटें लगी होती हैं। अभियुक्तों ने कई घटनाओं को खुद के द्वारा अंजाम दिया जाना कबूल किया।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन