फार्मासिस्टों ने किया नियुक्ति किये जाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

एसोसिएशन ऑफ डिप्लोमा फार्मासिस्ट, उ.प्र. के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष डा. वाहिद अली सिद्दीकी के नेतृत्व में वर्ष 2003 से 2007 तक फार्मासिस्टों के रिक्त पड़े पदों पर जो पूर्व में ही आवेदित हैं, पर शीघ्र नियुक्ति किये जाने की मांग को लेकर संघर्ष तेज कर दिया है। इसी कड़ी में एसोसिएशन पदाधिकारियों ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को  3 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन ऑफ डिप्लोमा फार्मासिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष डा. वाहिद अली सिद्दीकी ने शुक्रवार को यहां बताया कि पद रिक्त होने के बावजूद फार्मासिस्टों की नियुक्ति नहीं किया जा रहा है। यदि शीघ्र नियुक्ति न हुई तो एक     प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री से मिलकर नियुक्ति शुरू कराये जाने की मांग करेगा।
सौंपे ज्ञापन में 2003 से 2007 तक फार्मासिस्टों के रिक्त पड़े पदों पर जो पूर्व में ही आवेदित हैं, उनकी शीघ्र नियुक्ति किये जाने, स्वास्थ्य उप केन्द्रों पर फार्मासिस्टों के नये पद सृजित कर नियुक्ति करने, फार्मासिस्ट प्रेक्टिस रेगुलेशन 2015 को लागू किये जाने आदि की मांग शामिल है। ज्ञापन सौंपने वालों में मनोज कुमार चौधरी, दीपक मिश्र, महेन्द्र सिंह, नीरज श्रीवास्तव, रवि कुमार, मनोज कुमार पाण्डेय, अभिषेक चौधरी, सी.पी. त्रिपाठी, विपिन श्रीवास्तव, वामिक अदील, सर्वेष्ट वर्मा, धीरेन्द्र निषाद, राजकुमार सिंह, मो. उस्मान आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन