तीन दिनों तक घर-घर दस्तक देंगे कांग्रेसी, बनायेंगे संवाद

पदाधिकारियोें में हुआ दायित्वों का वितरण

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

गुरूवार 19 अगस्त से 21 अगस्त कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर घर-घर दस्तक देंगे। पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर तीन दिवसीय कार्यक्रम में घर-घर दस्तक के साथ ही पहले दिन चिन्हित परिवारों में भोजन, विश्राम के बाद मेरा गांव, मेरा देश संवाद, खेती किसानी, गांव, समाज पर चर्चा के साथ ही समस्याओं को नोट करने, ग्राम प्रधान, वीडीसी से मुलाकात के साथ ही गांव से समस्याओं को कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता गांव से लाइव होंगे। बताया कि कार्यक्रमों को सम्पन्न कराने के लिये दायित्वों का वितरण कर दिया गया है।
पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने बताया कि 20 अगस्त शुक्रवार को स्कूल, पंचायत भवन एवं धार्मिक स्थलों पर प्रभातफेरी, स्वतंत्रता सेनानी परिवारांे, सैनिक परिवार, सफाईकर्मी, रसोईया, आशा बहू, शिक्षा मित्र आदि को राजीव गांधी सम्मान समारोह आयोजित कर स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया जायेगा। इसी कड़ी में संविधान शपथ, खेती किसानी, समस्याओं आदि पर चर्चा के साथ कांग्रेस पदाधिकारी गांवों में विश्राम करेंगे। लोगों से संवाद के साथ ही प्रभावाशाली लोगों से मुलाकात और गांव से लाइव किया जायेगा।
पार्टी प्रवक्ता मो. रफीक खां ने बताया कि कार्यक्रम के तीसरे दिन शनिवार को स्कूल, पंचायत भवन, धार्मिक स्थलों पर श्रमदान, गांवों के युवाओं से संवाद, भोजन, विश्राम के बाद कांग्रेस पदाधिकारी लोगों से संवाद कर उसे गांव से लाइव करते हुये रात्रि विश्राम करेंगे। बताया कि जनपद के सभी न्याय पंचायत अध्यक्षों को कार्यक्रम सम्पन्न कराने का दायित्व सौंपा गया है। प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक राम जियावन, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू, नर्वदेश्वर शुक्ल, संदीप श्रीवास्तव, अतीउल्ला सिद्दीकी, गुड्डू सोनकर, अलीम अख्तर, राहुल चैधरी आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन