धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई की मांग

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

बादशाह सिने फ्लेक्स के स्वामी कुलवेन्द्र सिंह मजहबी ने  पुलिस अधीक्षक सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को भेजकर कहा है कि सिनेफ्लेक्स के निर्माण हेतु अम्बेडकरनगर जनपद के अकबरपुर निवासी विवेक विश्वकर्मा उर्फ छोटू को जिम्मेदारी सौंपी। विवेक ने 43 हजार अग्रिम लेकर कार्य पूरा नहीं किया और लगभग 70 हजार रूपये की लकड़ी आदि बरबाद कर दिया और सामान लेकर भाग गया। मजहबी के प्रार्थना पत्र पर मुख्यमंत्री पोर्टल शिकायत दर्ज हुई। इसकी जांच कोतवाली पुलिस द्वारा करने पर ब्रिकीकर विभाग में कार्यरत आशुतोष मिश्र एवं उप जिलाधिकारी के अर्दली रवि सिंह ने मजहबी को फोनकर कहा कि शिकायत को वापस ले लो, हम लोग भी सरकारी कर्मचारी है। फंसाकर बरबाद कर देंगे।
बादशाह सिने फ्लेक्स के स्वामी कुलवेन्द्र सिंह मजहबी ने मांग किया है कि दोनों सरकारी कर्मचारियों के विरूद्ध पद का दुरूपयोग करने, धमकी देने , मुकदमें की जांच को प्रभावित करने के मामले में समुचित कार्यवाही की जाय।

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी