कांग्रेस नेताओं ने जर्जर सड़क पर रोपा धान

गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा विफल- बृजेश कुमार आर्य

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार आर्य ने क्षेत्रीय नागरिकों, कार्यकर्ताओं के साथ गुरूवार को बहादुरपुर विकास खण्ड के मन्नहरपुर से पाऊं मार्ग पर मन्नहरपुर में धान रोपकर प्रदर्शन किया। कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा किया था किन्तु अधिकांश ग्रामीण क्षेत्र की सड़के गड्ढे में हो गई है। बरसात के दिनों में तो इन पर चलना मुश्किल है और आये दिन हादसे होते रहते हैं।
गड्ढा मुक्त सड़कांे के सरकार के दावों को विफल बताते हुये कांग्रेस नेता बृजेश कुमार आर्य ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में सम्पर्क मार्गों की स्थिति दयनीय है, स्थान-स्थान पर सड़कांे के गड्ढो में पानी भरा है, बाढ ग्रस्त क्षेत्रों की स्थिति तो और भी दयनीय है। मांग किया कि सड़कों का तत्काल प्रभाव से मरम्मत कराया जाय।
जर्जर सड़क पर धान रोपने वालों में मुख्य रूप से  अमर बहादुर शुक्ला ‘तप्पे बाबा’ , राम चन्द्र चौहान, रमेश चौधरी, पप्पू चौधरी, राम सजन चौधरी, अंकित कुमार, अभय भारती एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन