पारम्परिक गीतों के साथ हुआ लोकोत्सव का समापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।

तीन दिवसीय अवधी भोजपुरी कार्यशाला एवं लोकोत्सव गीतों के कार्यक्रम का समापन  पारम्परिक गीतों की प्रस्तुतियों के साथ हुआ। भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के सहयोग से सुमन ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा गनेशपुर के न्यू सोशल एण्ड साइंस मार्डन पब्लिक स्कूल रघुनाथपुर के परिसर में हुये तीन दिवसीय    अवधी भोजपुरी कार्यशाला एवं लोकोत्सव गीतों के कार्यक्रम में कला, संस्कृति, लोक गीतों को सुरक्षित, संरक्षित करने पर जोर दिया गया।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविन्द्र कुमार यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति में लोक कलाओं , गीतों के अनेक रूप बिखरे पड़े हैं, उन्हें संजोये रखने की जरूरत है। नई पीढी कोे अपने परम्पराओं से जोड़ने की जरूरत है।
कार्यशाला में लोक गायक महीपत चौधरी, रेनू, अनीषा वर्मा, प्रिया, वीरेन्द्र, शिवानी, रिमझिम, प्रियंका, सीमा, सुप्रिया, नेहा, संदीप कुमार आदि ने लोक संस्कृति के  विविध पक्षों पर प्रकाश डालने के साथ ही शानदार प्रस्तुतियां दी। जन्म से लेकर मुण्डन, जने़ऊ, विवाह संस्कार के साथ ही निर्गुण गीतों को प्रस्तुत कर कलाकारोें ने मन मोह लिया।
संस्था के प्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव, श्रवण कुमार, माया देवी आदि ने कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुये कहा कि लोक परम्परा, कला, संस्कृति संवर्धन के लिये संस्था का प्रयास सदैव जारी रहेगा। जो सुझाव आये हैं, चरणबद्ध ढंग से उस पर कार्य होगा।
समापन अवसर पर मुख्य रूप से नवल किशोर श्रीवास्तव, सावित्री, जय प्रकाश यादव, रवीन्द्र यादव, मनोज कुमार, हीरालाल, ग्राम  प्रधान रामलौट यादव, विश्वनाथ, प्रदीप यादव, सुप्रिया श्रीवास्तव, पप्पू   चौधरी, सन्तोष कुमार सोनी, अलाउद्दीन, सत्य प्रकाश, नरेन्द्र गुप्ता, शम्भू गुप्ता, राजकरन, राजनाथ, अनिल पाण्डेय, सीताराम, महीपति चौधरी, राम कुमार यादव, राम मूरत यादव आदि उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन