वेक्टरजनित रोगो के इलाज की समुचित व्यवस्था अस्पतालों मे उपलब्धःडॉ0 राजेश

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

वेक्टरजनित रोगो-जेई, एईएस, फाइलेरिया, मलेरिया, चिकुनगुनिया तथा कालाजार के इलाज की समुचित व्यवस्था जिला अस्पताल, ओपेक कैली अस्पताल तथा सीएचसी/पीएचसी पर है। उक्त जानकारी प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति ने दी है। उन्होने बताया कि बुखार प्रारम्भ होते ही निकट के सरकारी अस्पताल में इसकी जॉच कराकर इलाज कराये। उन्होने कहा कि इसके साथ ही डेंगू से बचाव के लिए घर में तथा आस-पास पर्याप्त सफाई रखें।
उन्होने कहा कि इसके लिए मच्छरों के पनपने के श्रोत को समाप्त किया जाना आवश्यक है।जहॉ पर एकत्र पानी को तत्काल नही हटाया जा सकता, वहॉ एन्टीलारवा छिड़काव कराया जाय ताकि मच्छर न पनपने पाये। डेंगू से बचाव के लिए घर के अन्दर कूलर, फ्रीज, गमले, पूराने टायर, टूटे-फूटे वर्तन मे पानी न जमा होने दें।
उन्होने कहा कि बुखार होने पर एंबुलेन्स 108 का उपयोग करें। जिले में कुल 35 एंबुलेन्स 108 है। उन्होने बताया कि मच्छर से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें। चुॅकि डेंगू का मच्छर एडीज दिन में काटता है इसलिए दिन में भी फुल शर्ट पैंट पहने। घरों के ऊपर रखे पानी की टंकी हर हफ्ते साफ कराये।
सीएमओ डॉ0 अनूप कुमार ने बताया कि डेंगू का मरीज पाये जाने पर उसके घर तथा आस-पास के 50 घरों में दवा का छिड़काव किया जायेंगा। इसके लिए सभी सीएचसी/पीएचसी पर दवा उपलब्ध करा दी गयी है। एसीएमओ डॉ0 फखरेयार हुसैन ने कहा कि प्लैटलेट्स केवल डेंगू होने पर ही नही कम होता है बल्कि अन्य कारण से यह कम हो सकता है। इसलिए बुखार होने पर उसकी तत्काल जॉच कराये।
जिला मलेरिया अधिकारी आईए अंसारी ने बताया कि सभी सीएचसी/पीएचसी, ब्लाक में फॉगिंग मशीन उपलब्ध है, जिससे दवा का छिड़काव  किया जा सकता है। उन्होने बताया कि जनवरी 2021 से अब तक कुल 11 मरीज डेंगू के मिले है और सभी स्वस्थ्य हो गये है। वर्तमान समय में जिले में एक भी डेंगू का सक्रिय केस नही है। स्क्रब टाइफस के लिए चूहो का नियंत्रण किया जाना आवश्यक है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर