नव नियुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवम भाजयुमो का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाये जाने पर पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने किया स्वागत

स्वागत समारोह में भारी संख्या में  पहुंचे लोग
कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।
नव नियुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय एवम नीतीश पांडेय उर्फ मनु पंडित को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाये जाने पर पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी स्वागत किया।
 जनसभा करते हुए राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि आम कार्यकर्ता को अध्यक्ष बना कर भाजपा ने कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है साथ ही साथ आगामी चुनाव में अपनी प्रबल दावेदारी के लिए भी ताल ठोंक दी है।भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को हमेशा तरजीह दी है जिसके क्रम में बस्ती जिले के दो आम कार्यकर्ताओं को नयी जिम्मेदारी से नवाजा है उन्होंने कहा की हम सभी इस फैसले से बहुत गदगद हैं एवम पार्टी के प्रति हमारी निष्ठा सदैव अटल रहेगी।कार्यक्रम के प्रारम्भ में महाविद्यालय के संस्थापक सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यापर्ण करने के बाद स्वागत की श्रृंखला में पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने नव नियुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय का माला पहनाकर स्वागत किया साथ ही साथ शुभकामनाएं भी दीं।इसके बाद राकेश चतुर्वेदी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नीतीश पांडेय उर्फ मनु पंडित को बुके देकर स्वागत किया।इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे पंडित राजन महिला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य संजीव पांडेय ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाया एवं कहा की संस्था के प्रबंधक राकेश चतुर्वेदी ने हमेशा युवाओं का मनोबल बढ़ाने का काम किया है इसी क्रम में आज इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा की भाजपा द्वारा मिले इस सम्मान से बहुत ही जिम्मेदारी का एहसास हो रहा है पूरा प्रयास करूंगा की पार्टी के विश्वास पर खरा उतरूँ।इस अवसर पर राम स्वरूप यादव,बी.एड विभागाध्यक्ष जिंतेंद्र यादव,अनादि नाथ पांडेय,अरुण पांडेय, राजेन्द्र गौंड,वैभव,नागेंद्र नाथ पांडेय, सौरभ पांडेय, मनीष मिश्रा, विवेक कसौधन,संजीव श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी,अरुण बहादुर लाल श्रीवास्तव, राम निरंजन,अजय श्रीवास्तव,रविन्द्र गिरी,राम अवतार,प्रमोद तिवारी पिंटू,राहुल,अजीम,राधेश्याम  आदि लोग उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन