गहमागहमी के बीच जिला  सहकारी बैंक के संचालक मण्डल का चुनाव सम्पन्नः राजेन्द्रनाथ तिवारी का अध्यक्ष होना लगभग तय

भाजपा नेता राजेन्द्र नाथ तिवारी को पार्टी एवं अनेक सामाजिक संगठनों के लोगों ने दी जीत की अग्रिम बधाई

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिला  सहकारी बैंक के संचालक मण्डल के चुनाव में 12 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। 14 सदस्यों वाले संचालक मण्डल में बाकी के दो सदस्यों को सरकार द्वारा मनोनीत किया जाएगा। संचालक मण्डल के चुनाव में भाजपा के नौ व सपा के तीन सदस्यों ने निर्विरोध जीत हासिल किया है।   भाजपा के सर्वाधिक नौ सदस्यों के निर्विरोध निवार्चन से अध्यक्ष पद पर होने वाले चुनाव में पार्टी प्रत्याशी राजेन्द्र नाथ तिवारी की जीत पक्की हो गयी है। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर आगामी 28 सितम्बर को चुनाव होना है।
कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड प्रबन्ध कमेटी सदस्य पद के सभी 12 सदस्य निर्विरोध चुने गए। इनमें बस्ती सदर से राजेंद्रनाथ तिवारी, दुबौलिया से वीरेंद्र प्रताप सिंह, गौर से शत्रुघन पाल, नाथनगर से हरिष्चंद्र, कप्तानगंज से सुनील कुमार, कुदरहा से हमीर पाल, रामनगर से रंजीष कुमार, परसरामपुर से षिव कुमार, वत्तिक क्षेत्र से अमित प्रताप सिंह, अजय पांडेय, साऊंघाट से उर्मिला यादव, विषेष क्षेत्र से सुधा शामिल है।
सोमवार को सुबह से ही गहमा-गहमी के बीच भाजपा व सपा दोनों दलों के प्रत्याशियों ने नेताओं के साथ पर्चा दाखिला करना शुरू कर दिया। भाजपा की तरफ से सांसद हरीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक दयाराम चौधरी, संजय प्रताप जायसवाल, रवि सोनकर, अजय सिंह अपने समर्थकों के साथ डटे रहे। राजनीतिक सरगर्मी के बीच वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र नाथ तिवारी की जीत पर सत्तापक्ष के साथ विपक्ष के नेताओं ने भी संतोष जाहिर किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए नामांकन पर लोगों को न्याय मार्ग पर चलने में  परेशानियों का सामना करना पड़ा।
भाजपा नेता राजेन्द्र नाथ तिवारी को पार्टी एवं अनेक सामाजिक संगठनों के लोगों ने जीत की अग्रिम बधाई दी है।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन