कालानमक की जैविक खेती करने वाले किसानों के फसल का किया निरीक्षण

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जनपद में पायलट प्रोजेक्ट के तहत कालानमक धान की जैविक खेती करने वाले किसानों के फसल का निरीक्षण बोम लाइफ के विशेषज्ञों नें किया. इस मौके जैविक तरीके से किये जा रहे कालानमक धान में जैव उर्वरकों के प्रभाव का आंकलन भी किया गया

जनपद में सिद्धार्थ एफपीसी से जुड़े किसानों के खेतों का निरीक्षण करने आई विशेषज्ञों की टीम मे अमलान दत्ता, आदर्श सिंह, मनिव्रतो पाल रुधौली ब्लाक के पचारी कला गाँव के प्रगतिशील किसान विजेंद्र बहादुर पाल के खेतों में पहुंचे  जहाँ उन्होंने बायो फर्टिलाइजर से की जा रही कालानमक धान की फसल की फसल का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया

इस मौके पर किसान विजेंद्र बहादुर पाल नें अपने कालानमक धान की फसल के कल्लो के विकास को भी दिखायाजो गिनने पर एक पौधे में 59 कल्ले पाए गये जो रासायनिक उर्वरकों की अपेक्षा 3 गुना अधिक पाए गए. इस मौके पर किसान विजेंद्र बहादुर पाल नें बताया की रासायनिक खादों के प्रयोग से महज 20 से 30 कल्ले ही आते हैं जबकि इस बार जैविक उर्वरकों के प्रयोग से 59 कल्ले पाए गये है. इससे यह निश्चित हो गया है की फसल उत्पादन भी अधिक होगा. उन्होंने विशेषज्ञों को बताया की जैविक खाद और जैव उत्पादों के प्रयोग से फसल में किसी बिमारी का प्रकोप भी नहीं है. इसके बाद टीम नें सदर ब्लाक के गौरा गाँव के किसान राम मूर्ति मिश्रा और योगेन्द्र सिंह के खेतों का भी निरीक्षण किया

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन