ग्राम पंचायतां में कराये गये कार्यो में अनियमितता पाये जाने पर दुरूपयोग की गयी धनराशि की वसूली तथा उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही का डीएम ने दिया आदेश

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने कतिपय ग्राम पंचायतां में मनरेगा योजनान्तर्गत कराये गये कार्यो में अनियमितता पाये जाने पर ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, तकनीकी सहायक व रोजगार सेवक को कारण बताओं नोटिस, दुरूपयोग की गयी धनराशि की वसूली आदेश तथा उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही का आदेश दिया है।
उन्होने विकास खण्ड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत मल्हवारा में मनरेगा योजना के तहत दुरूपयोग के दोषी ग्राम विकास अधिकारी अविनाश कुमार पाण्डेय, तकनीकी सहायक बेचन प्रसाद, पूर्व ग्राम प्रधान रवि प्रकाश तथा रोजगार सेवक मनोज कुमार के विरूद्ध कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।
उन्होने विकास खण्ड कप्तानगंज के कौड़ीकोल खुर्द ग्राम पंचायत में दोषी ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश कुमार शुक्ल का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित किए जाने का निर्देश जिला विकास अधिकारी को दिया है। तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी राम नेवास (सेवानिवृत) के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया है।
उन्होने विकास खण्ड सल्टौआ गोपालपुर के ग्राम पंचायत पोखर भिटवा में मनरेगा के तहत वित्तीय वर्ष 2018-19 में फर्जी अभिलेख तैयार कर गलत भुगतान के दोषी पूर्व ग्राम प्रधान विजय लक्ष्मी चौधरी, ग्राम पंचायत अधिकारी रमाकान्त वर्मा, तकनीकी सहायक अशोक कुमार चौधरी के विरूद्ध वसूली हेतु अनुशासनिक कार्यवाही के संबंध में विभागाध्यक्ष को निर्देश दिया है।
उन्होने विकास खण्ड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत जलालपुर में मनरेगा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2018-19 में गलत भुगतान किए गये जाने के कारण पूर्व प्रधान गीता चौधरी, तत्कालीन तकनीकी सहायक पिंकी देवी, तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी तथा रोजगार सेवक नितेश कुमार के विरूद्ध वसूली एवं अनुशासनिक कार्यवाही कराने के लिए विभागाध्यक्ष को निर्देश दिया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन