सांगठनिक विस्तार और मजबूती पर लगातार किया जा रहा है काम-आनंद राजपाल

जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर संरक्षकों का किया स्वागत

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मालवीय रोड पर स्थित बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कार्यालय पर हुई आवश्यक बैठक में संरक्षक मंडल का मनोनयन किया। संजय अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, शिवलाल जायसवाल, अहमद अंसारी, ओमप्रकाश चौधरी को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया। जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर संरक्षकों का स्वागत किया और उनके मार्गदर्शन में संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने कहा सांगठनिक विस्तार और मजबूती पर लगातार काम किया जा रहा है। उद्देश्य है कि व्यापार मंडल शहरी और कस्बाई इलाकों से निकलकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंचे और समय आने पर हर हाल में पीड़ित व्यापारियों की मदद की जाये। बैठक में सूर्यकुमार शुक्ल, सुनील कुमार गुप्ता, धर्मेन्द्र चौरसिया, अर्जित कसौधन, अजय सहाय, हरिमोहन, हिमांशु, मनोज, अतुल अरोरा, शम्भूनाथ आदि उपस्थित थे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन