बालिका को तीन दिन तक थाने में रखने के बाद चौथे दिन पेश करने पर एसओ पर चला सीडब्ल्यूसी का चाबुक

सीडब्ल्यूसी ने एसओ कप्तानगंज को दिया समिति के समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सीडब्ल्यूसी के चेयर पर्सन प्रेरक मिश्रा ने कप्तानगंज के थाना अध्यक्ष को 25 सितंबर तक बाल कल्याण न्यायालय में प्रस्तुत होकर स्पष्टीकरण देने का आदेश जारी किया है।

समिति के सदस्यों मंजू त्रिपाठी, ड्रा संतोष श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, गोवर्धन गुप्ता ने आदेश जारी किया है कि किशोर न्याय अधिनियम के तहत किसी भी बालक अथवा बालिका को रास्ते की दूरी के सापेक्ष समय को छोड़ कर 24 घंटे के भीतर सीडब्ल्यूसी के समक्ष प्रस्तुत करना चाहिए। कप्तानगंज पुलिस ने इसका पालन करने के बजाय बालिका को तीन दिन तक थाने में रखने के बाद चौथे दिन पेश किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीडब्ल्यूसी के चेयर पर्सन प्रेरक मिश्रा ने इसे बाल और न्याय हित के विरूद्ध मानते हुए थानाध्यक्ष और थाने के बाल कल्याण अधिकारी को स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन