भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर मनाई पं दीन दयाल उपाध्याय की जयंती

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 105 वें जयंती पर शनिवार को कप्तानगंज विधानसभा के बरहपुर बूथ के अंतर्गत एसजी कंप्यूटर सेंटर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।युवा भाजपा नेता भावेश पांडेय ने कहा कि पं. दीनदयाल एक महान राष्ट्रवादी चिन्तक, विचारक तथा कुशल संगठनकर्ता थे। उनका लक्ष्य सभी का विकास था। उन्होंने गरीबों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ा।पं दीनदयाल ने अखिल भारतीय जनसंघ के विभिन्न दायित्व का एकात्म मानववाद की प्रेरणा के साथ निर्वाहन किया तथा देश सेवा में अपना प्राण त्याग दिया।

पं दीनदयाल का सपना लक्ष्य अंतोदय के तहत विकास की किरण समाज के अंतिम व्यक्ति तक गरीब, शोषित तथा वंचित व्यक्ति सभी तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना था। कहा कि सरकार ने पं दीनदयाल से प्रेरित होकर विभिन्न योजनाओं को पं दीनदयाल के नाम से रखा तथा वृहद स्तर पर योजनाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा है।इस मौके पर बूथ अध्यक्ष सूर्या चौहान,कमलेश मिश्र,रोशन लाल,अष्टभुजा पांडेय,नंदलाल यादव,अजय यादव, राम आशीष चौहान,अरविंद गुप्ता,सुशील श्रीवास्तव,शैलेश निषाद मिलाप चन्द,तिलक राम यादव राम कुमार गुप्ता,अभिषेक गौतम,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन