कायस्थ समाज को एकजुट करने के लिए कराया जा रहा है विराट कायस्थ समागम- मनमोहन श्रीवास्तव

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बस्ती की बैठक संगठन के जिला संगठन सचिव सूर्प्रताप श्रीवास्तव के आवास पर सम्पन्न हुयी, जहां सर्वसम्मति से आगामी अक्टूबर माह मे एक विराट कायस्थ समागम और सहभोज कराने हेतु रूपरेखा तय की गयी।जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत किया तथा संगठन के महासचिव विनय प्रकाश श्रीवास्तव को कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मनमोहन श्रीवास्तव काजू ने कहा कि कायस्थ समाज को एकजुट करने के लिए  विराट कायस्थ समागम कराया जा रहा है,जिसमे देश के नामी कायस्थ राजनेता व सेलिब्रिटी को आमंत्रित किया जाएगा। इस समागम को  सफल बनाना ,संगठन के प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी है । जब तक कायस्थ समाज एकजुट नही होगा तब तक राजनैतिक भागीदारी सम्भव नही है। कायस्थ अपनी राजनीति की भागीदारी उसी के साथ तय करेगा जो उसे सम्मान देगा और राजनैतिक अधिकार देगा। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर मयंक श्रीवास्तव हर्षित श्रीवास्तव ऋषभ श्रीवास्तव गिरजेश बहादुर श्रीवास्तव डा. वी के श्रीवास्तव लाल देवेन्द्र श्रीवास्तव राजेश कुमार श्रीवास्तव रनदीप माथुर अजय श्रीवास्तव विनय प्रकाश श्रीवास्तव अजीत श्रीवास्तव अशोक श्रीवास्तव सूर्य प्रताप श्रीवास्तव मुकेश श्रीवास्तव, डॉ जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव,  सहित कई लोग मौजूद रहे

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी