02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली  शिवाकान्त मिश्र के नेतृत्व में उ0नि0 धारा 147/504/506/308 भा0द0सं0  थाना कोतवाली जनपद बस्ती में नामजद / वाछिंत  अभियुक्त 1. राजन चौहान पुत्र नन्दकुमार चौहान साकिन मूड़घाट थाना कोतवाली जनपद बस्ती 2. सुरेन्द्र निषाद पुत्र शिवपूजन निषाद साकिन मूड़घाट थाना कोतवाली जनपद बस्ती  को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया ।
घटना का संक्षिप्त विवरण
वादी अरूण कुमार चौधरी पुत्र श्री राम ललित चौधरी निवासी ग्राम बारीघाट थाना लालगंज जनपद बस्ती  ने लिखित सूचना दिया कि मै तथा मेरे गांव के संजय पाण्डेय पुत्र राजकुमार पाण्डेय आदि वैष्णो माता का दर्शन करके बस से वापस आ रहे थे कि फैजाबाद मे रोड़वेज की बस मे बस्ती के लिए 02 ब्यक्ति बैठे,जैसे ही बस अयोध्या से आगे बढ़ी तो मेरे साथ बैठे संजय पाण्डेय को उल्टी होने लगी तो जगले के किनारे बैठे व्यक्ति से हटने के लिए कहा, उसी पर वह गाली गलौज करने लगा बस मे बैठे लोगो ने उसे मना किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा इसी बीच मे उसने फोन करके किसी से बात किया और जैसे ही दिनांक 7.10.2021 को रात मे बस मूड़घाट पहुँची तो उस व्यक्ति ने मूड़घाट पर गाड़ी रूकवाई बाहर खड़े लगभग 10 – 12 लोग लाठी डंडा, सरिया, हथौड़ी लेकर बस मे चढ़ गये और मेरे साथियो गाली गुप्ता देते हुए मारने पीटने लगे । मार पीट के दौरान संजय पाण्डेय, अमित यादव व सुवाष यादव को सर मे गंभीर चोटे आयी । इस सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 359/21 धारा 147/504/506/308 भा0द0सं0  थाना कोतवाली जनपद बस्ती पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण*
1. SHO  शिवाकान्त मिश्रा थाना कोतवाली जनपद बस्ती
2. उ0नि0  मुनीन्द्र त्रिपाठी थाना कोतवाली जनपद बस्ती
3. का0 अखिलेश कुमार यादव थाना कोतवाली जनपद बस्ती
4. का0 नीरज पासवान थाना कोतवाली जनपद बस्ती

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन