शास्त्र और शस्त्र पूजन के साथ दिया सामाजिक समरसता का संदेश

 क्षत्रिय महासभा ने किया विभूतियों को सम्मानित

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा विजयादशमी के अवसर पर प्रेस क्लब के सभागार में अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के संयोजन में शस्त्र पूजन एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम और महाराणा प्रताप के चित्र पर मार्ल्यापण के साथ वक्ताओं ने शस्त्र पूजन के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ. राम नरेश सिंह मंजुल  ने कहा कि शास्त्र और शस्त्र दोनो जीवन का अभिन्न अंग है। विजयादशमी के दिन महिषासुर पर महादेवी ने विजय प्राप्त करने के साथ ही मर्यादा पुरूषोत्त्तम श्रीराम ने रावण पर विजय प्राप्त किया। तभी इस दिन की राजाओं को प्रतीक्षा रहती थी कि शास्त्र पूजन के साथ यदि आवश्यकता हो तो वे युद्ध को तत्पर होते थे। ब्राम्हण ज्ञान के विस्तार के लिये शास्त्र का पूजन करते थे।
पूर्व सैनिक डॉ. आर.जी. सिंह ने कहा कि विजयादशमी के दिन शमी वृक्ष के पूजन का भी महत्व है। ऐसा माना जाता है कि युद्ध के समय पाण्डवो ने शमी वृक्ष पर अपने आयुध टांग दिये थे जिससे वे सुरक्षित रहे। कहा कि शस्त्र पूजन से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है। इससे जीवन में आने वाली विषमताएं, परेशानियां, कष्ट और दरिद्रता का नाश होता है। भगवान श्रीराम की पूजा करने से धर्म के मार्ग पर चलने वालों को विजय प्राप्त होती है।
महासभा के महामंत्री घनश्याम सिंह ने कहा कि शास्त्र और शस्त्र पूजन के साथ ही नवग्रहों को नियंत्रित करने के लिए विजय दशमी पूजा का विशेष महत्व है। किसी भी नए काम को प्रारंभ करने के लिए यह दिन अतिउत्तम होता है।
आयोजक एवं महासभा जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि शास्त्र और शस्त्र दोनों का जीवन में महत्व है। पूजन से हमें आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है।
इस अवसर पर महासभा की ओर से दशरथ सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, दिनेश बहादुर पाल, जितेन्द्र बहादुर सिंह और अमरदेव सिंह को अंग वस्त्र, एवं हाई स्कूल, इण्टर मीडिएट में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले अस्मिता सिंह, अनामिका सिंह, अनुष्का सिंह, कृष्ण कुमार सिंह को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नन्दलाल सिंह, शत्रुघ्न सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सत्येन्द्र सिंह, आदर्श सिंह, भैरव सिंह, अखिलेश सिंह के साथ ही अनेक पदाधिकारी एवं विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन