अतिवृष्टि से खराब हुयी फसल की क्षतिपूर्ति प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रारूप पर आवेदन कर सकते हैं किसान

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

अतिवृष्टि से खराब हुयी फसल की क्षतिपूर्ति प्राप्त करने के लिए बीमित किसान निर्धारित प्रारूप पर सूचना भर कर निकट के कृषि बीज गोदाम, ब्लाक, तहसील, मुख्यालय पर कृषि विभाग के कार्यालय में जमा कर सकते है। इसके अलावा टोल फ्री नम्बर-1800,200,5142 पर निःशुल्क अवगत करा सकते है। यह जानकारी विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस में किसानों को दी गयी। सीडीओ डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि 50 प्रतिशत से अधिक फसल की क्षति होने पर बीमित किसानों को तत्काल 25 प्रतिशत धनराशि उनके खाते में बीमा कम्पनी द्वारा भेजी जायेंगी।
सीडीओ ने बताया कि पिछले वर्ष 04 करोड़ रूपये से अधिक धनराशि बीमित किसानों को क्षतिपूर्ति का दिया गया है। उन्होने कहा कि राजस्व, कृषि एंव बीमा कम्पनी की संयुक्त टीम द्वारा फसलों की क्षति का आकलन किया जा रहा है। बीमित किसानों को इसकी क्षतिपूर्ति शीघ्र ही उपलब्ध करायी जायेंगी।
डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ तिवारी ने बताया कि जनपद में 01 नवम्बर से धान खरीद की जायेंगी। सभी किसान पोर्टल पर रजिस्टेªशन करा लें और जिन्होने पहले रजिस्टेªशन कराया है वे उसका रिनिवल करा लें। जनपद में इस वर्ष कुल 121 धान क्रय केन्द्र खोले जायेंगे, जिसमें से 61 क्रय केन्द्रों की स्थापना कर दी गयी है। शेष केन्द्रों को भी 25 अक्टॅूबर तक स्थापित कर दिया जायेंगा।
कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ0 आरवी सिंह ने बताया कि 500 मिली0लीटर नैनो यूरिया 45 किलो यूरिया के एक बैग से ज्यादा किफायती है। इसका उपयोग आसान है तथा यह वायु अथवा जल को प्रदूषित नही करता है। 120 लीटर पानी में इसका घोल बनाकर छिड़काव करने से यह सीधे पौधों को प्राप्त होता है तथा क्षति कम होती है, जबकि यूरिया के दाने पूरी तरह पौधो को नही मिल पाते है। साथ ही वायु एंव जल को प्रदूषित भी करते है। इसलिए नैनों यूरिया उपयोग करना ज्यादा किफायती है।
किसान दिवस में किसान पृथ्वीराज, तीरथराज, विश्वनाथ चौधरी, रामउजागिर सिंह, विजेन्द्र बहादुर पाल ने किसानों की समस्याओं को रखा। विभागीय अधिकारियों मनीष सिंह, सुधाकर चक्रवर्ती, लीड बैंक मैनेजर अविनाश चन्द्रा, सहायक अभियन्ता डॉ0 राजेश कुमार, बीमा कम्पनी, मत्स्य के संदीप वर्मा, विद्युत के अधिशासी अभियन्ता तथा अन्य अधिकारियों ने उनकी समस्याओ का निदान किया।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन