मौसम बदलने के साथ बढ़ जाता है हवा में प्रदूषण

– पटाखे फोड़ने से ओर बढ़ सकता है प्रदूषण
– सांस व कोविड पॉजिटिव रहे लोगों की बढ़ेगी समस्या
कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।
 प्रदेश शासन ने प्रदूषण की दृष्टि से संवेदनशील जिलों में हरित पटाखे से आतिशबाजी करने की अनुमति दे दी है। बस्ती जिला भले ही इमसें शामिल नहीं है, लेकिन आम लोगों के स्वास्थ्य की गंभीरता को देखते हुए सभी को पटाखा फोड़ने में एहतियात की जरूरत है। एक ओर जहां ज्यादा प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों से परहेज की जरूरत है, वहीं प्रदूषण से खुद के बचाव  के लिए सावधानी बरतने की भी उतनी आवश्यकता है। सांस फूलने के मरीज व पूर्व में कोविड पॉजिटिव रह चुके लोगों के लिए धुआं काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। यह कहना है वरिष्ठ फिजीशियन व नगरीय पीएचसी नरहरिया के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी सिंह का।
 डॉ. सिंह ने आम लोगों से अपील किया कि वह दीपावली पर केवल इको-फ्रेंडली पटाखे ही फोड़े। हानिकारक पटाखे फोड़ने से परहेज करें। उन्होंने कहा कि दशहरा के बाद से ही हवा में नरमी आ जाती है और हवा गर्मी की तुलना में अधिक प्रदूषित होने लगती है। ऐसे में पटाखा फोड़ने से प्रदूषण और बढ़ जाता है।
मॉस्क से मिलेगी ट्रिपल सुरक्षा
मॉस्क ट्रिपल सुरक्षा देता है। मास्क आपको धूल, धुआं और कोविड संक्रमण तीन चीजों से बचाता है। अगर आप कोरोना की पहली या दूसरी लहर में कोविड पाजिटिव रह चुके हैं तो इस दिवाली पर सावधान रहें। प्रदूषित हवा आपको नुकसान पहुंचा सकती है। कोविड पॉजिटिव रहे काफी लोगों के फेफड़े अभी भी काफी कमजोर है। ऐसे लोगों के लिए यह प्रदूषित हवा जहर के समान है। इसके अलावा काफी लोग ऐसे हैं, जो संक्रमित तो हुए, लेकिन उन्होंने जांच नहीं कराई। दुकान से दवा खाकर ठीक हो गए हैं। ऐसे लोगों की संख्या काफी हो सकती है। इन लोगों को भी प्रदूषित हवा दोबारा समस्या पैदा कर सकती है। लापरवाही में जान जोखिम में पड़ सकती है।
सांस के रोगी क्या करें एहतियात-
– मॉस्क लगाकर ही बाहर निकलें
– आवश्यक हो तभी बाहर निकलें
– इनहेलर साथ लेकर बाहर निकलें
– बंद कमरे में ज्यादा देर नहीं रहें
-प्राणायाम, डीप ब्रीदिंग अभ्यास करें
– खाने में मसाले का उपयोग कम करें
– समस्या होने पर चिकित्सक से संपर्क करें
इन लक्षणों पर लें परामर्श
– सांस तेज या सांस लेने में दिक्कत होने पर
– घबराहट या खांसी आधिक आने पर
– सीने में दर्द या थकान महसूस होने पर
– स्किन, होंठ या नाखूनों पर नीले रंग होने पर

ब्रेकिंग न्यूज़
न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी