ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों ने मुख्यमंत्री को भेजा 7 सूत्रीय ज्ञापन

ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक का दर्जा दिये जाने की मांग

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सोमवार को ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम त्रिपाठी और जिलाध्यक्ष डा. लालजी आजाद के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा दे रहे चिकित्सकोें ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को 7 सूत्रीय ज्ञापन भेजा। मांग किया कि  ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवा दे रहे लोगों को ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक का दर्जा दिया जाय।
ज्ञापन देने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा दे रहे चिकित्सकोें ने अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना काल के उस समय में मरीजों को सेवायें दी जब अनेक चिकित्सकों ने अपने क्लीनिक, नर्सिंग होम आदि को भय बश बंद कर दिया था। इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा दे रहे चिकित्सक शासन स्तर पर घोर उपेक्षा के शिकार हैं। अनेकों बार प्रधानमंत्री, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अनेक सम्बंधित उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया किन्तु  जिम्मेदार पूरी तरह से चुप्पी साधे हुये हैं।  जिलाध्यक्ष डा. लालजी आजाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा दे रहे चिकित्सकोें को ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर अति शीघ्र एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग करेेगा।
मुख्यमंत्री को भेजे 7 सूत्रीय ज्ञापन में ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवा दे रहे लोगों को ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक का दर्जा देकर बिहार राज्य की भांति सुविधा दिये जाने, मरीजों को जिला अस्पताल या सरकारी अस्पताल पहुंचाने पर उन्हें प्रोत्साहन दिये जाने,  ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों का पंजीकरण कराकर उन्हें प्रशिक्षण उपलब्ध दिलाये जाने, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों को पूर्ण रूपेण स्वालम्बी बनाये जाने,  केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाये जाने वाले स्वास्थ्य कार्यक्रमों में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों की  भी भागीदारी सुनिश्चित किये जाने, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा देने वालों को झोला छाप डाक्टर कहकर अपमानित किया जाना बंद किये जाने आदि की मांग शामिल है।
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से आशुतोष प्रताप मिश्र, कीर्तिवर्धन शुक्ल, सोनू कुमार, सत्येन्द  धर दूबे, तसलीम खान, बुद्धिसागर, जयराम मौर्य, विजयपाल वर्मा, उदयभान, सत्यम विश्वास, गोपाल विश्वास, समीर विश्वास, डा. परमात्मा, धर्मनाथ चौधरी के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा दे रहे चिकित्सक शामिल रहे। इसी कड़ी में चन्द्रमणि ‘सुदामा, संजय प्रधान, प्रमोद पाण्डेय आदि ने समर्थन दिया।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन