बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की नगर इकाई तत्काल प्रभाव से भंग

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सांगठनिक शिथिलता और पदाधिकारियों की अरूचि के चलते बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने संगठन की नगर इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। यहां प्रेस को जारी विज्ञप्ति में आनंद राजपाल ने बताया कि एक महीने के भीतर नई कार्यकारिणी घोषित की जायेगी। संगठन को प्राथमिकता देने वालों को ही जिम्मेदारी दी जायेगी। उन्होने कहा इधर काफी दिनों से नगर इकाई संगठन के कार्यों में रूचि नही ले रही है। एक महीने पहले नगर अध्यक्ष को पत्र लिखकर इसका कारण पूछा गया था लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नही मिला और न ही कार्य संस्कृति में बदलाव आया। आनंद राजपाल ने कहा संगठन से ऊपर कोई नही है, व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिये लगातार सक्रिय बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में जिम्मेदारी उन्ही को दी जायेगी जो अनुशासन की परिधि में रहकर संगठन कार्य को महत्व देंगे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन