56 विधानसभा सीटों व एक लोकसभा सीट पर उप-चुनाव की तारीखों का ऐलान, 10 नवंबर को नतीजे

नई दिल्लीः चुनाव आयोग ने मंगलवार को घोषणा की कि 10 राज्यों की 54 विधानसभा सीटों पर तीन नवंबर को उपचुनाव होगें जबकि बिहार की एक लोकसभा सीट और मणिपुर की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव सात नवंबर को कराये जायेंगे तथा मतगणना 10 नवंबर को होगी। आयोग ने कहा कि कोविड -19 के कारण उत्पन्न स्थानीय परिस्थितियों के मद्देनजर असम, तमिलनाडु और केरल की दो-दो तथा पश्चिम बंगाल की एक विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव नहीं होंगे।

आयोग के अनुसार मध्यप्रदेश विधानसभा की 28, गुजरात की आठ , उत्तर प्रदेश की सात , झारखंड, कर्नाटक, ओडिशा तथा नागालैंड की दो -दो, हरियाणा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ की एक -एक सीट के लिए उपचुनाव तीन नवम्बर को होंगे। बिहार की वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव सात नवंबर को होंगे। उसी दिन मणिपुर की दो विधानसभा सीटों के लिए भी चुनाव होगा। आयोग के अनुसार 54 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना नौ अक्टूबर को जारी होगी जबकि मतदान तीन नवम्बर को होगा।

बिहार की संसदीय सीट के लिए मतदान सात नवम्बर को होगा। उसके लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी। जहां तीन नवम्बर को मतदान होगा, वहां नामांकन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है और नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्टूबर को होगी तथा नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर है। जहां सात नवम्बर को मतदान होगा, उसके लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर होगी तथा नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर है। मतगणना 10 नवम्बर को होगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही सभी राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गयी है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर