निर्मली कुण्ड एवं अमहट घाट का नपा अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

लोक आस्था के महा पर्व छठ में शहर में स्थित निर्मली कुण्ड एवं अमहट घाट पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर और व्रतियों को भगवान भाष्कर के अर्घ देने की सुविधा के लिए नगर पालिका प्रशासन द्वारा छठ घाटों की तैयारियों का नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने निरीक्षण कर व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कर्मचारियों को समुचित दिशानिर्देष दिया।
श्रीमती रूपम मिश्रा ने कहा कि अमहट घाट तथा निर्मली कुण्ड को छठ व्रतियों के लिए तैयार किया जा रहा है कुआनों नदी के कुछ जगहों पर व्रतियों की सुविधा के लिए सीढीनुमा घाट बनाये गये है नदी में अधिक पानी वाले क्षेत्रों में बैरिकेटिंग की जा रही है। नदी के किनारे बालू तथा राबिस डलवाकर दलदल की स्थिति को समाप्त किया जा रहा है और घाटों पर तथा घाटों के तरफ आने वाले रास्तों पर विषेष रूप से सफाई अभियान चलाया गया है। और प्रत्येक जगहों पर समुचित प्रकाश के लिए लाइटों की व्यवस्था की गयी है। नगर पालिका का प्रत्येक कर्मचारी इस बात से दृढ संकल्पित होकर काम कर रहे है कि व्रतियों कों किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जायेगी।
निरीक्षण के दौरान नपा अध्यक्ष ने सफाई नायकों तथा कर्मचारियों को निर्देषित करते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये जिससे व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न उठानी पड़े।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से समाज सेवी संतोष शुक्ला, सभासद चुनमुनलाल श्रीवास्तव, विपिन राय, मो0 सज्जू, भाजपा नेता सतीश सोनकर, गोपाल चैरसिया, सफाई इंस्पेक्टर दिनेश वर्मा, प्रकाश निरीक्षक अमित शुक्ला, जे0पी0 सिंह, लिपिक शुभम शेखर यादव, सफाई नायक रियाज अहमद, शाहबान, सुनील, सत्येन्द्र पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन