छठ पर्व पर लगा खोया पाया शिविर, डा. वी.के. वर्मा ने किया उद्घाटन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

छठ पर्व पर अमहट घाट पर जुटने वाले श्रद्धालुओं के सहयोग के उद्देश्य से समाचार पत्र वितरक जन कल्याण सेवा समिति की ओर से खोया पाया शिविर का आयोजन किया गया है। बुधवार को होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा ने शिविर का उद्घाटन करते हुये कहा कि जय प्रकाश गोस्वामी पिछले तीन दशक से बिछड़ो को मिलाने का पुनीत कार्य कर रहे है। कहा कि छठ पर्व का आकार बड़ा हो गया है। अस्ताचल सूर्य और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिये हजारों की संख्या में महिला, बच्चे, आस्थावान आते हैं। कुंआनों नदी के कारण भी खोया पाया शिविर महत्वपूर्ण हो गया है जिससे किसी संकटकाल में लोगों का सहयोग किया जा सके। जय प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि शिविर में बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने के लिये पूरा प्रबन्ध किया गया है।
खोया पाया शिविर के उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से पं. दीनदयाल तिवारी, सन्तोष पाण्डेय, राजेश्वर तिवारी, गोविन्द पाण्डेय, हेमन्त मिश्रा, प्रशान्त मिश्रा, रविशंकर शुक्ल, हरिशंकर पाण्डेय, दीप आनन्द श्रीवास्तव, शरद सिंह रावत, मनोज कुमार, प्रशान्त शुक्ल, सुनील गुप्त, हरिशंकर पाण्डेय, राधेश्याम पाण्डेय सहित अनेक लोग शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन