बीडीसी सदस्यों ने धरना दकर मुख्यमंत्री को भेजा 8 सूत्रीय ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

प्रधान क्षेत्र पंचायत स्वाभिमान संघ जिलाध्यक्ष सागर रैना के  नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बस्ती सदर विकास खण्ड परिसर में धरना देकर मांगों के समर्थन में 8 सूत्रीय ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा।
8 सूत्रीय ज्ञापन में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को क्षेत्र में विकास कार्य कराने हेतु प्रतिवर्ष 10 लाख रूपये की धनराशि दिये जाने, 5 हजार रूपया मासिक मानदेय, बैठक में आने जाने के लिये प्रति बैठक 1500 रूपये का भत्ता दिये जाने, दुर्घटना की स्थिति में 10 लाख रूपये की आर्थिक सहायता, क्षेत्र पंचायत अंश ‘राज्य वित्त एवं पन्द्रहवा वित्त योजना की धनराशि को क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव के बराबर हिस्सेदारी के साथ विकास कार्यो में खर्च किये जाने, मनरेगा योजना, क्षेत्र पंचायत अंश लेबर बजट के अनुसार बीडीसी सदस्यों के प्रस्ताव को स्वीकृत कराये जाने, 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पेंशन उपलब्ध कराये जाने आदि की मांग शामिल है।
धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से प्रान्तीय संरक्षक कृष्णचन्द्र सिंह, अमरेन्द्र यादव, मनीष चौधरी, धु्रवचन्द्र, अभिषेक, धनंजय विक्की, सुरेन्द्र, संदीप, सत्य प्रकाश, अमरनाथ के साथ ही अनेक बीडीसी सदस्य शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन