महिला कांग्रेस ने किया अभिनेत्री कंगना रनौत के गिरफ्तारी की मांग

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा यह कहे जाने पर कि 1947 में मिली आजादी भीख में मिली थी असली आजादी तो 2014 में मिली को लेकर कांग्रेस कंगना रनौत पर हमलावर है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष शीला शर्मा ने अभिनेत्री कंगना रनौत को गिरफ्तार किये जाने की मांग करते हुये कहा कि उनसे पद्मश्री सम्मान वापस लिया जाना चाहिये।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष शीला शर्मा ने कहा, ‘कंगना रनौत का बयान महात्मा  गांधी, पंडित नेहरू और सरदार पटेल जैसे स्वतंत्रता सेनानियों का ही नहीं, बल्कि सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे क्रांतिकारियों के बलिदान का भी अपमान है। राष्ट्रपति को कंगना से तत्काल पद्म सम्मान वापस लेना चाहिए। ऐसे सम्मान देने से पहले मानसिक हालात का आकलन होना चाहिए ताकि ऐसे लोगों को ये सम्मान नहीं मिले जो देश और उसके नायकों का अपमान करते हैं।
महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नीलम विश्वकर्मा ने कहा कि  अभिनेत्री कंगना रनौत का बयान अचानक नहीं आया, आर.एस.एस. और भाजपा के लोग स्वतंत्रता आन्दोलन को लेकर इतिहास बदलने का षड़यंत्र कर रहे हैं। कंगना का बयान सोची समझी साजिश का हिस्सा है। जो लोग अंग्रेजांे के एजेन्ट के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे थे उन्हें स्वतंत्रता आन्दोलन के अमर बलिदानियों को अपमानित करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिये।
महिला कांग्रेस की विनोद रानी आहूजा, कंचन विश्वकर्मा, राधा देवी, सुनीता सोनी, कमला गौड़, शकुन्तला देवी आदि ने अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये मांग किया है कि उनके विरूद्ध देश द्रोह का मुकदमा दर्ज कराकर पद्मश्री सम्मान वापस लिया जाय।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन