भाजपा हटाओ महगाई भगाओ कार्यक्रम के तहत निकाली गई प्रतिज्ञा पदयात्रा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

कांग्रेस नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाये जा रहे भाजपा हटाओ महगाई भगाओ प्रतिज्ञा पदयात्रा कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयंत चौधरी के नेतृत्व में गुरूवार को सदर विधानसभा के गौरा बौलिया मोड़ से शंकरनगर तक प्रतिज्ञा पदयात्रा निकाली गई। जयंत चौधरी ने जनता से सीधा संवाद करते हुये कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा जाति धर्म और अनेक अनावश्यक बयानों और मामलों में उलझाकर सोशल मीडिया के जरिये लोगों को गुमराह कर रही है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के द्वारा प्रदेशभर में जनता के बीच जाकर सीधा संवाद करने का अभियान चलाये जाने के बाद जनता का गुस्सा उभरकर सामने आ रहा है।

प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा निर्णायक संख्या में जनता कांग्रेस नेतृत्व में भरोसा जता रही है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साफ संकेत मिल रहे हैं। जनता महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, सुनियोजित भ्रष्टाचार से कराह रही है। लोगों का ध्यान ज्वलन्त मुद्दों से हटाने के लिये तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इस भ्रामक वातावरण से निकलकर बाहर आना होगा, तभी प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होगा। शिवविभूति मिश्रा ने कहा प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाओं से सत्ताधारी नेताओं में खलबली मची है। आधी आबादी को पूरा हक दिलाने के लिये प्रियंका जी द्वारा की गई घोषणा से भाजपा का पूरा कुनबा डरा हुआ है। अनुराग पाण्डेय, अब्दुल बसर, बाबूराम प्रजापति, श्रीराम शुक्ल, अवनीश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर