जिले में जल्द खुलेंगे 96 स्वास्थ्य उपकेंद्र

– उपकेंद्र के लिए किराए पर लिए जाएंगे भवन
– दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगी स्वास्थ्य सुविधा
कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती। उ0प्र0।
जिले में जल्द ही 96 स्वास्थ्य उपकेंद्र खुलेंगे।  इनके खुल जाने से जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। उपकेंद्र के लिए तात्कालिक रूप से किराए पर भवन लिए जाएंगे। लंबे समय बाद जिले में उपकेंद्र खोले जा रहे हैं।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से जिले में 96 स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले जाने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके लिए एनएचएम द्वारा एएनएम की नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिला स्तर पर काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर अभिलेख राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) मुख्यालय को प्रेषित किया जा चुका है। जल्द ही नियुक्ति की अंतिम सूची जारी हो जाएगी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए एसीएमओ आरसीएच डॉ. सीके वर्मा ने बताया कि एएनएम की नियुक्ति होने के बाद उनकी तैनाती कर दी जाएगी। स्वास्थ्य उपकेंद्र पर बच्चों व गर्भवती के टीकाकरण की सुविधा के साथ ही गर्भवती को जांच की भी सुविधा मिलेगी। लंबे समय से नए उपकेंद्र नहीं खोले गए थे, जबकि इस दौरान आबादी बढ़ी है। यह उपकेंद्र उन जगहों पर खोले जा रहे हैं, जहां के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा के लिए दूर जाना पड़ता था। अब उन्हें करीब ही सुविधा मिलने लगेगी।
273 उपकेंद्रों का हो रहा है संचालन
जिले में इस समय 273 स्वास्थ्य उपकेंद्र का संचालन किया जा रहा है। इन केंद्रों पर एएनएम की तैनाती है। यहां पर टीकाकरण आदि की सुविधा मिल रही है। इसमें से लगभग पांच दर्जन उपकेंद्र ऐसे हैं, जहां पर प्रसव की भी सुविधा मिल रही है। गंभीर मरीजों को यहीं से हॉयर सेंटर के लिए रेफर किया जाता है।
ब्लॉकवार नवीन उपकेंद्र की संख्या
परसरामपुर-3, विक्रमजोत-8, दुबौलिया- 1, हर्रैया-4, गौर- 10, कप्तानगंज- 7, बहादुरपुर- 6, कुदरहा- 6, बनकटी- 6, सदर- 15, साऊंघाट- 14, सल्टौआ- 8, भानपुर- 5, रुधौली- 3
यह मिलेंगी सुविधाएं
बच्चों का टीकाकरण
गर्भवती का टीकाकरण
प्रसव पूर्व जांच

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन