मार्ग दुर्धटना मे घायल हे0कां0 गोविन्द कुमार की मौत, पार्थिव शरीर को एसपी ने दी सलामी

हेड कांस्टेबल के परिवार को एसपी ने दी एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जनपद बस्ती के थाना लालगंज पर तैनात हे0का0 गोविन्द कुमार की ड्यूटी के दौरान 02.12.2021 को एक्सीडेन्ट दौरान मृत्यु हो गयी। उनके पार्थिव शरीर को शोक सलामी तथा पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी ।

दिनांक 02.12.2021 थाना लालगंज क्षेत्र के बस्ती से महुली मार्ग पर बरोहिया कलां के पास ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए थाना लालगंज पर नियुक्त हे0का0 गोविन्द कुमार व म0का0 रानी यादव को टक्कर मार दिया जो बाद पेशी मुल्जिम ड्यूटी से वापस थाना जा रहे थे। जिसमें हे0का0 गोविन्द कुमार पुत्र राजाराम निवासी भैसा बाजार थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर की मृत्यु हो गयी । उनके पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन के शहीद स्थल पर शोक सलामी तथा पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। शोक सलामी के पश्चात पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सुपुर्द कर पैतृक स्थल रवाना किया गया ।
शोक सलामी व श्रद्धांजली के दौरान पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव व अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी व समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक बस्ती  अरुणकान्त,  थानाध्यक्ष लालगंज उमाशंकर त्रिपाठी, पी0आर0ओ0  दुर्गेश कुमार पाण्डेय आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

थाना लालगंज के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा अपने दिवंगत मुख्य आरक्षी साथी गोविन्द कुमार के परिजनों की सहायता हेतु स्वेच्छा से एक लाख रुपए की त्वरित एकत्रित सहायता राशि को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिवंगत मुख्य आरक्षी गोविन्द कुमार के परिजनों प्रदान किया गया ।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन