निर्धारित दर से खाद का अधिक दाम लेने पर दुकान सीज

किसानों की शिकायत पर डीएम ने करायी जांच, आरोप की हुई पुष्टि

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

तहसील दिवस भानपुर में कुछ किसानों ने आकर जिलाधिकारी से शिकायत किया था कि सोनहा बाजार में बालाजी ट्रेडर्स द्वारा यूरिया और डीएपी का अधिक मूल्य किसानों से लिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने उस को गंभीरता से लेते हुए परियोजना निदेशक कमलेश सोनी को जांच हेतु भेजा। परियोजना निदेशक अपनी गाड़ी से ना जा करके एक मोटरसाइकिल से ग्राहक बनकर गए तथा दुकानदार से दोनों खाद का दाम पूछा और खाद लेने की इच्छा जाहिर किया। दुकानदार ने पूर्व की भांति दर बढाकर खाद का दाम बताते हुए खाद देने की बात कहा। किसानों के द्वारा की गई शिकायत की पुष्टि होने के पश्चात् पीछे खड़े जिला कृषि अधिकारी को उन्होंने बुलाया और उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। जिला कृषि अधिकारी ने इस दुकान को सील कर दिया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर