बसपा अपने नीति के आधार पर बनायेगी सरकार- भीमराजभर

बसपा ने बस्ती सदर से डा. आलोक रंजन वर्मा, महादेवा से लक्ष्मीचन्द्र को घोषित किया प्रत्याशी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीमराजभर ने मालवीय रोड स्थित एक मैरेजहाल में आयोजित कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव के लिये बस्ती सदर से वरिष्ठ समाजसेवी डा. वी.के. वर्मा के पुत्र डा. आलोक रंजन वर्मा एवं महादेवा से लक्ष्मीचन्द्र खरवार को प्रत्याशी घोषित किया। कहा कि बसपा अपने नीति, कार्यक्रम के आधार पर मजबूत सरकार बनायेगी।
डा. आलोक रंजन वर्मा ने कहा कि वे बसपा की नीति और कार्यकर्ताओं की ताकत पर चुनाव मैंदान में उतरेंगे। गरीबों, दलितों, वंचित समाज, अल्पसंख्यक और सर्व समाज के हितों के लिये समर्पित बसपा सरकार बनायेगी और बहन मायावती मुख्यमंत्री होंगी।
बसपा के घोषित प्रत्याशी डा. आलोक रंजन वर्मा के संयोजन में हजारों की संख्या में उत्साहित बसपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी रैली निकालकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और नारा लगाते हुये विजय का उद्घोष किया।
कार्यक्रम को मुख्य रूप से  मुख्य सेक्टर प्रभारी भगवानदास, घनश्याम चन्द्र खरवार, लालचंद निषाद, कल्पनाथ बाबू आदि ने सम्बोधित करते हुये बसपा की नीति और कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान सल्टौआ गोपालपुर के पूर्व प्रमुख एवं भाजपा नेता  अशोक मिश्र समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हुये।
यह जानकारी देते हुये बसपा जिलाध्यक्ष जय हिन्द गौतम ने बताया कि आने वाला समय बसपा का है, कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आफताब आलम, के.के. गौतम, यशोदानन्दन निषाद, कृपाशंकर गौतम, लक्ष्मीचन्द खरवार, हरिशंकर चौधरी, अशोक मिश्र, परवेज आलम, अब्दुल मलिक, धीरसेन निषाद, डा. राम प्रकाश सुमन, जब्बार अहमद के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर