रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर ने कुष्ठ रोगियों में किया दवा, कम्बल, बरतन का वितरण

गरीबों, पीड़ितों की सेवा सबसे बड़ा धर्म-डा. वी.के. वर्मा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सोमवार को ‘रोटरी चला गांव की ओर’ अभियान की कड़ी में रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा कुष्ठ रोग आश्रम  हथियागढ़ में कोरोना टीका करण जागरूकता टीकाकरण के बाद मास्क साबुन से हाथ धोना 2 गज की दूरी भीड़-भाड़ इलाके से बचना के बारे में बतलाया गया । इसी क्रम में कुष्ठ रोगियों में कम्बल, थाली तथा फल का वितरण किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कुष्ठ अधिकारी डॉक्टर ए. क.े गुप्ता ने किया ।
क्लब उपाध्यक्ष डॉ वीके वर्मा ने कहा कि कुष्ठ रोगी भी समाज के अभिन्न अंग है और उन्हें सुखद जीवन जीने का अधिकार है। कहा कि सम्पन्न लोगों की जिम्मेदारी है कि गरीबों, वंचितोें की यथा संभव सहयोग करंे। प्रसिद्ध आयुष चिकित्सक रोटेरियन डॉ वीके वर्मा ने  कुष्ठ रोगियों तथा अन्य लोगों में कोरोना तथा अन्य बीमारियों से बचाव हेतु दवा का वितरण किया।
कार्यक्रम संयोजक एवं रोटरी क्लब अध्यक्ष एल.के. पाण्डेय ने कहा कि कुष्ठ रोगियों की हर संभव सेवा चिकित्सक और समाज का धर्म है।
कार्यक्रम में  रोटेरियन सचिव मुनीरउद्दीन अहमद, डॉ वीके अग्रहरी, कुष्ठ रोग आश्रम प्रभारी रामदास यादव, केयरटेकर  कौशल त्रिपाठी, पीएमडब्ल्यू अनिल यादव, नीरज श्रीवास्तव, सर्वेश मिश्रा आदि शामिल रहे।  प्रसिद्ध आयुष चिकित्सक रोटेरियन डॉ वीके वर्मा ने  कुष्ठ रोगियों तथा अन्य लोगों में कोरोना तथा अन्य बीमारियों से बचाव हेतु दवा का वितरण किया।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन