सपा नेताओं के इशारे पर खड़ा किया जा रहा है मनगढन्त विवाद- संजय चौधरी

निविदा निरस्त करने की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन

कार्य योजना में शामिल हो सभी जिला पंचायत सदस्योें के प्रस्ताव-वीरेन्द्र चौधरी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

ई- निविदा सूचना निरस्त किये जाने की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्यों की मांग जोर पकड़ती जा रही है। मण्डलायुक्त को ज्ञापन देने के बाद बुधवार को जिला पंचायत सदस्यों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने  पूर्व प्रमुख वीरेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को  ज्ञापन सौंपा। 4 सूत्रीय ज्ञापन में  ई- निविदा सूचना निरस्त कर पुनः पारदर्शी ढंग से टेण्डर निकाले जाने की मांग किया गया है।
जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि जिला पंचायत सदस्यों द्वारा दिये गये कार्ययोजना को बिना सम्मिलित किये मनमाने तरीके से अनुचित लाभ हेतु ई- निविदा सूचना जारी कर दिया गया। इसे निरस्त कर सभी जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्ताव को कार्ययोजना में शामिल कर पुनः टेण्डर निकाला जाय। 4 सूत्रीय ज्ञापन में सभी सदस्यों के प्रस्ताव को कार्य योजना में शामिल किये जाने, पूर्व में जारी निविदा को निरस्त किये जाने की मांग शामिल है। यह भी कहा गया है कि टेण्डर किये गये कार्य योजना के कई कार्य पहले से ही दूसरी योजना या विभाग से किया जा चुका है और धन के बंदरबांट के लिये उसे शामिल किया गया है।
इस सम्बन्ध में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि कुछ  जिला पंचायत सदस्यों को समाजवादी पार्टी नेताओं द्वारा बरगलाकर अनावश्यक विवाद खड़ा किया जा रहा है। निविदा में सदस्यों के प्रस्ताव का पूरा सम्मान किया गया है।
ज्ञापन सौंपने वालों में वीरेन्द्र कुमार चौधरी के साथ ही मो. खुर्शीद,  कुमारी यादव, सुभाष यादव, कंचन राव, नौसाद अहमद, अबूबकर, राजकुमार, शकुन्तला चौधरी,  प्रियंका यादव, असलम खान, अन्जुला देवी, राज बहादुर, कंचन देवी आदि शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर