मतदाता बनकर लोकतंत्र को मजबूत करें युवा- सौम्या अग्रवाल

पड़ोस युवा संसद मंें मुखर हुये प्रतिभागी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

लोकतंत्र में मतदाता बनकर अपने विचारों को प्रकट करना एक बडा अवसर है। लोगों को मतदान अवश्य करना चाहिये। यह विचार जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने व्यक्त किया। वे शुक्रवार को नेहरू युवा केन्द्र द्वारा पं. अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में आयोजित पड़ोस युवा संसद को मुख्य अतिथि के रूप मंें सम्बोधित कर रही थी।  कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को स्वयं को व्यक्त करने, क्षेत्रीय समस्याओं को समझने में सुविधा मिलती है। इससे लोकतंत्र को जमीनी धरातल पर मजबूती मिलती है। कहा कि जहाँ शक्ति होती है वहीं जिम्मेदारियों का निर्वहन भी आवश्यक है। उन्होने युवाओं का आवाहन किया कि वे शत प्रतिशत टीकाकरण के लिये लोगों को जागरूक किया। पड़ोस युवा संसद में प्रतिभागियों ने अपने महत्वपूर्ण विचार व्यक्त करने के साथ ही समस्याओं को मजबूती से रेखांकित किया।
नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुये बताया कि पड़ोस युवा संसद का उद्देश्य युवाओं को सजग, समर्थ नागरिक बनाना है। उन्होने विभाग की ओर से चलाये जा रहे योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुये आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश प्रसाद शुक्ल ने संसदीय परम्परा, उसके महत्व को रेखांकित करते हुये कहा कि इससे युवाओं को जानकारी के साथ ही जनप्रतिनिधियों के अधिकार, कर्तव्य, संविधान की मंशा की भी जानकारी होती है।
उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र उदय प्रकाश पासवान, जिला विद्यालय निरीक्षक डी.एस. यादव, राजकीय कन्या इण्टर कालेज की प्रधानाचार्य नीलम सिंह आदि ने युवा संसद के महत्व के साथ ही उद्यमिता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण विन्दुओं पर प्रकाश डाला।
पड़ोस युवा संसद में मुख्य रूप से अमरेश दुबे ,मनीषा, आदित्य प्रताप सिंह, चांदनी चौहान, रानी चौधरी, दीनानाथ समेत कई युवाओं ने डी.पी. यादव, जोश के साथ डिजिटल इंडिया, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, एक भारत श्रेष्ठ भारत समेत कई अहम मुद्दों पर  विचार रखे। कार्यक्रम में  ओम प्रकाश मिश्रा, शुभम पंत, अर्पणा शुक्ला, कनकलता पाण्डेय, महिमा भट्ट, सुशील कुमार, रामजी,  अरुण कुमार, रामसुभग, मनोरमा, नेहा मिश्रा, अर्जुन के साथ ही नेहरू युवा केन्द्र से जुड़े युवाओं ने हिस्सा लिया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर