छात्र छात्राओं को वितरण किया गया एक करोड़ स्मार्टफोन एवं टेबलेट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लखनऊ में शुभारंभ 

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई तथा मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा लगभग एक करोड़ छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन एवं टेबलेट का वितरण किया गया। इसका मुख्य कार्यक्रम लखनऊ में अटल बिहारी बाजपेई इकाना स्टेडियम में संपन्न हुआ जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारत सरकार के शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र छात्राओं को स्मार्टफोन एवं टेबलेट वितरित किया। जनपद बस्ती के 200 छात्र छात्राओं ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया तथा स्मार्ट फोन एवं टेबलेट प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण के लिए स्मार्टफोन एवं टेबलेट वितरित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने डीजी शक्ति पोर्टल तथा डीजी शक्ति अध्ययन ऐप का शुभारंभ किया।

जिले में भी महाविद्यालयों में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण छात्र छात्राओं को दिखाया गया। शिव हर्ष किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय बस्ती में प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रदीप श्रीवास्तव, डॉक्टर एचपी चौधरी, डॉक्टर ओपी सिंह, डॉक्टर गोपाल जी कुशवाहा, डॉ राजेश सिंह, डॉ शिवेंद्र मोहन पांडे, डॉक्टर रंजन बसाक की उपस्थिति में छात्र छात्राओं ने यह कार्यक्रम देखा। राजकीय महाविद्यालय हरैया में प्राचार्य डॉ विनय कुमार सिंह, डॉ अभिराम राय, डॉ वीरेंद्र प्रताप, डॉक्टर आदित्य प्रताप सिंह की उपस्थिति में सभी छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम का अवलोकन किया।

आईटीआई बस्ती में संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण पुरुषोत्तम मिश्रा, नोडल प्रधानाचार्य पीके श्रीवास्तव, कार्य देशक कुंवर राजेश प्रताप सिंह, हनुमान प्रसाद मिश्रा, आनंद मोहन सिंह, भारत कृष्ण मौर्य, संतोष कुमार गुप्ता, राम भरत पाल, मोहम्मद अजहरुद्दीन, हरि किशोर पांडेय, दयाशंकर मौर्य की उपस्थिति में छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम का अवलोकन किया। महिला महाविद्यालय कम्पनीबाग, बस्ती में प्राचार्या प्रो0 सुनीता तिवारी, डा0 रघुवर प्रसाद पाण्डेय, गिरिजानन्द राव एवं सूर्या उपाध्याय की उपस्थिति में छात्र/छात्राओं ने कार्याक्रम का सीधा प्रसारण देखा। इसी प्रकार एपीएन डिग्री कालेज बस्ती, रुकमिणी डिग्री कालेज पैकोलिया, पंडित महादेव शुक्ल कृषक पी.जी. कालेज गौर बस्ती में भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण छात्र/छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा देखा गया।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर