विजय उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र नगर अध्यक्ष बने

समाजवादी युवजन सभा का विस्तार

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रविवार को समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार शुक्ल ‘ पिन्टू’ ने सिविल लाइन्स स्थित पार्टी के शिविर कार्यालय पर संगठन का विस्तार करते हुये पदाधिकारियोें की घोषणा किया। विजय कुमार चौधरी ‘डी.के’ को समाजवादी युवजन सभा का जिला उपाध्यक्ष, धर्मेन्द्र वर्मा राजू नगर अध्यक्ष, राघवेन्द्र प्रताप सिंह नगर  उपाध्यक्ष, राहुल यादव एवं चन्दन चौधरी को नगर सचिव का दायित्व सौंपा है।
पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र देते हुये जिलाध्यक्ष विवेक कुमार शुक्ल ‘ पिन्टू’ ने  कहा कि वे पूरी ताकत से बूथ स्तर पर चुनाव तैयारियों में जुट जाय और प्रदेश में सपा की मजबूत सरकार बनाने के लिये अपनी ताकत झोंक दें। कहा कि सपा की सरकार बनने पर ही किसानोें, नौजवानों, व्यापारियों सहित सर्व समाज का भला संभव है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष मो. जावेद, छात्र सभा जिलाध्यक्ष अनमोल श्रीवास्तव, यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ही सर्वेश ययादव विक्की, रामसनेही यादव, पिन्टू पाण्डेय, सोनू खान, राजकुमार राजभर, गोपी गुप्ता, भोलू उपाध्याय, भोला यादव, सन्नी सिंह, हिमांशु यादव, नीतेश पाण्डेय, अरूण कुमार, घन श्याम सोनी, मनीष गौतम, वैजनाथ कसौधन, अजय कुमार, शारदा प्रसाद, करन, सन्तोष गुप्ता, कृष्ण कुमार रावत, शिवा, किशन, अभिषेक, जितेन्द्र, नरेन्द्र विश्वकर्मा, पवन निषाद,  प्रिन्स, अजय भारद्वाज, दीपक यादव के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर