विधायक संजय प्रताप ने उठाया पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों स्वास्थ्य का मुद्दा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने नियम 51  के तहत प्रमुख सचिव विधानसभा को पत्र भेजकर महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के तहत अन्त्योदय कार्ड धारको की तरह पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को सरकार द्वारा निर्धारित इलाज हेतु आयु सीमा बढाने का मुद्दा उठाया है।
पत्र में विधायक संजय प्रताप ने कहा है कि आयुष्मान भारत के अन्तर्गत कार्ड धारक लाभार्थी यदि गंभीर रोग से ग्रसित हैं तो उन्हें 5 लाख रूपये तक प्राइवेट एवं सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज कराये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है किन्तु प्रदेश के कई निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्डधारकोें को 5 लाख तक की घोषित सुविधा नहीं मिल पा रही है। ऐसे गंभीर रोगों से ग्रसित मरीजों की धनाभाव के कारण मृत्यु तक हो जाती है। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को उपचार हेतु सुविधा प्रदान किये जाने की व्यवस्था सरकार को सुनिश्चित करना चाहिये जिससे घायल व्यक्ति के जान माल की रक्षा  हो सके। अन्य राज्य सरकार की तरह चिकित्सालयों को निर्देश निर्गत किया जाय कि घायल व्यक्ति के इलाज में खर्च किये गये धन का भुगतान सुनिश्चित कराया जाय। अन्त्योदय कार्ड धारकांे के समकक्ष पातृ गृहस्थी कार्ड धारकों को योजना से नहीं जोड़ा गया है। इससे उनमें स्वाभाविक आक्रोश है। व्यापक जनहित में उन्हें योजना से जोड़कर पात्रों को लाभ दिलाया जाय।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर