विश्वकर्मा समाज में चौपाल कार्यक्रमः भाजपा पर साधा निशाना

विश्वकर्मा समाज सपा के साथः हार के डर से बौखला गई है भाजपा-राम आसरे विश्वकर्मा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में विश्वकर्मा समाज में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री  राम आसरे विश्वकर्मा ने चौपाल में भाजपा पर जोरदार हमला बोला। कहा कि भाजपा अपनी हार के डर से बौखला गई है। भाजपा के राज में जमीनों व मकानों पर कब्जे हो रहे हैं। सरकार इस पर  ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि विश्वकर्मा समाज के लोग सपा की सरकार बनाने में जुट जाय।
चौपाल में राम आसरे विश्वकर्मा कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर केवल पिछड़ों का वोट लेने का काम किया। योगी सरकार में बेरोजगारों को न तो नौकरी मिली और न रोजगार। इस सरकार में विश्वकर्मा समाज की सहभागिता नहीं है। विश्वकर्मा समाज चौपाल के माध्यम से लोगों को सचेत करने का काम कर रही है। कहा कि हम सभी लोग संगठित होकर सपा को मजबूत करने में लगे हुए हैं। यूपी की जनता ने निर्णय ले लिया है। सभी लोग आने वाले चुनाव में सपा को जिताने का काम करेंगे। भाजपा लगातार विश्वकर्मा समाज को अपमानित करने का काम कर रही है। जबकि सपा ने विश्वकर्मा समाज को सम्मानित करने का काम किया था।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि जनपद और प्रदेश की जनता यूपी में बदलाव का मन बना चुकी है। समाज के सभी वर्गों की मदद से सपा सरकार बनायेगी। लोग भाजपा के जुमले वाली सरकार से ऊब चुके हैं।
विश्वकर्मा समाज में चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामललित चौधरी, जमील अहमद, सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिण्डारी, महेश तिवारी, समीर चौधरी, हाफिज इलियास, मो. सलीम, राजेन्द्र चौधरी, मो. जावेद, अखिलेश यादव के साथ ही  विश्वकर्मा समाज के वैजनाथ शर्मा, साहबदीन विश्वकर्मा, ब्रम्हानन्द विश्वकर्मा,  सजनलाल  विश्वकर्मा,  संजय  विश्वकर्मा,  रूपेश  विश्वकर्मा,  राहुल शर्मा, रामशंकर शर्मा, नन्द किशोर  विश्वकर्मा, अशोक कुमार विश्वकर्मा, आदित्य शर्मा, दुर्गेश विश्वकर्मा, कुलदीप, विपुल, अमित शर्मा, सुरेन्द्र  विश्वकर्मा, हरेन्द्र, विजय  विश्वकर्मा,  ओम प्रकाश शर्मा, राम प्रीत  विश्वकर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा, आकाश शर्मा, दिलीप शर्मा, जर्नादन विश्वकर्मा के साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर