दिव्यांगजनों के सर्जरी हेतु वृहद शिविर का आयोजन,107 दिव्यांगजनों का किया गया पंजीकरण

कबीर बस्ती न्यूज

बस्ती: पोलियों करेक्टिव सर्जरी योजना के अन्तर्गत जिला चिकित्सालय परिसर में दिव्यांगजनों के सर्जरी हेतु वृहद शिविर का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि शिविर में कुल 107 दिव्यांगजनों का सर्जरी के लिए पंजीकरण किया गया, जिसमें 23 दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया। परीक्षण के लिए दिल्ली से आये डॉ0 अरूण जैन एंव उनकी टीम द्वारा 28 दिव्यांगजनों को सर्जरी हेतु पात्र पाया गया।
उन्होने बताया है कि करेक्टिव सर्जरी का अगला शिविर 30 दिसम्बर 2021 को जिला चिकित्सालय परिसर में आयोजित किया जायेंगा। ऐसे दिव्याांगजन जिनकी उम्र शून्य से 30 वर्ष के बीच हो एंव उनके पैर टेढे-मेढे हो, निःशुल्क करेक्टिव सर्जरी हेतु अपना परीक्षण प्रातः 09.00 बजे से करवा सकते है। दिव्यांगजनों के परीक्षण के लिए सीएमओ डॉ0 चन्द्र शेखर, सीएमएस डॉ0 आलोक वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 एफ. हुसैन, डॉ0 सीके वर्मा तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन