02 जनवरी को होगा चित्रांश क्लब महिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

चित्रांश क्लब महिला विंग की बैठक में साल भर के एजेंडे पर हुई चर्चा

कबीर बस्ती न्यूज

बस्ती: सामाजिक संस्था चित्रांश क्लब महिला विंग की अध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव के मड़वानगर स्थित आवास पर एक आवश्यक बैठक हुई जिसमे कार्यकारिण के विस्तार एवं शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन को लेकर विमर्श किया। प्रतिमा श्रीवास्तव ने कहा जनसराकारों को मजबूत करने की दिशा में क्लब की ओर से किये जा रहे प्रयासों में हर कड़ी महत्वपूर्ण है।

एक एक सदस्य कार्यकारिणी के लिये अहम है। पूरी जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ सामाजिक जागरूकता व सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हैं। यह सामूहिक जिम्मेदारी से ही संभव होगा। उन्होने कहा महिला विंग पूरे वर्ष का एजेंडा तैयार कर रही है जिसको लेकर वर्षभर विविध कार्यक्रम होने हैं। आकस्मिक एजेंडे पर काम करना अपवादस्वरूप होगा। समाज के गरीब और असहायों, तमाम कारणों से शिक्षा से विरत हो चुके बालक बालिकाओं, महिलाओं की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता, प्रतिभाओं को पटल पर लाकर उनका सममान करने सहित अनेक ऐसे कार्य प्राथमिकता में होंगे। अध्यक्ष की बातों से सभी सदस्यों ने अपने आप को जोड़ते हुये सहमति प्रदान किया। जिलाध्यक्ष प्रतिमा श्रीवास्तव ने कहा 02 जनवरी को महिला कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जायेगी। श्रीमती रेखा चित्रगुप्त, संध्या दीक्षित, अर्चना, श्रीवास्तव, संज्ञा, शीला पाठक, सुमन पाण्डे, गीता पाण्डे, अपराजिता श्रीवास्तव, सीमा, शैलजा सतीश आदि उपस्थित रहीं।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर